'राहुल गांधी किसी से नहीं डरता', असम में 3 लोगों का नाम लेकर बोले कांग्रेस नेता
Rahul Gandhi News: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी इन दिनों असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं। जब से असम में राहुल गांधी की यात्रा दाखिल हुई है, तब से बवाल मचा हुआ है। राहुल गांधी भी असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी पर जमकर हमलावर हैं। इसी कड़ी में राहुल गांधी एक बार फिर धुबरी की जनसभा में आक्रामक नजर आएं।
असम के धुबरी में न्याय यात्रा की जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी फिर से असम के मुख्यमंत्री को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया है। इसी के साथ ललकारते हुए कहा कि राहुल गांधी किसी से डरने वाला नहीं हैं।

धुबरी में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा, "यहां हर कोई जानता है कि देश का सबसे भ्रष्ट सीएम असम का सीएम (हिमंत बिस्वा सरमा) है। उन्होंने राज्य में केवल नफरत फैलाई।"
'राहुल गांधी किसी से नहीं डरता'
वहीं यात्रा पर बाधा डालने के आरोपों के साथ राहुल गांधी ने आगे कहा कि हर बार, वे पिछले 5-6 दिनों से कई तरीकों से हमारी यात्रा को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें यह बात समझ में नहीं आई कि राहुल गांधी ना तो असम के सीएम से डरते हैं और ना ही नरेंद्र मोदी या अमित शाह से डरते हैं।
वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "जो हमने पिछली यात्रा में कहा वो ही हम इस यात्रा में कह रहे हैं। ये भाईचारे का देश है, ये नफरत का देश नहीं है।"
'हिंसा तभी होती है जब देश में अन्याय होता है'
राहुल ने आगे कहा कि मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल और असम में लाखों लोग सड़कों पर आएं और लाखों लोगों ने कहा कि हम सब नफरत के खिलाफ हैं। भारत जोड़ो यात्रा में हमने इस बार न्याय शब्द जोड़ दिया। हम कहना चाहते हैं कि नफरत और हिंसा तभी होती है जब देश में अन्याय होता है।
-
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications