भारत बायोटेक ने भी घटाए कोरोना वैक्सीन के दाम, राज्यों को 400 रुपए में मिलेगी कोवैक्सीन की डोज

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: भारत बायोटेक ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की कीमतें कम करने का फैसला लिया है। भारत बायोटेक ने गुरुवार को कहा है कि कोरोना महामारी की भयावहता को देखते हुए फैसला लिया है कि राज्य सरकारों को कोवैक्सीन की आपूर्ति ₹400 प्रति डोज के हिसाब से की जाएगी। इससे पहले भारत बायोटेक ने राज्य सरकारों के लिए कोवैक्सीन की एक डोज की कीमत 600 रुपए रखी थी। जिसे अब 200 रुपए कम करने किया गया है। वैक्सीन की कीमत सिर्फ राज्य सरकारों के लिए घटाई हैं। निजी अस्पतालों के लिए अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Covishield के बाद अब Covaxin के भी दाम घटे, अब इतने में मिलेगी डोज | वनइंडिया हिंदी

    Bharat Biotech coronavaccine Covaxin to be available to State govts at a price of Rs 400 per dose

    भारत बायोटेक ने बीते हफ्ते अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन की कीमत तय की थी। भारत बायोटेक ने कहा था कि राज्य सरकारों को कोवैक्सीन की आपूर्ति 600 रुपए प्रति डोज और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए प्रति डोज के हिसाब से की जाएगी। निर्यात करने के लिए वैक्सीन की कीमत 15 से 20 डॉलर प्रति डोज रखी गई है। वहीं केंद्र सरकार को वैक्सीन की एक डोज 150 रुपए में दी जाएगी। दूसरी कंपनी पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) 'कोविशिल्ड' नाम से कोरोना की वैक्सीन बना रही है। भारत बायोटेक से पहले सीरम ने राज्य सरकारों के लिए वैक्सीन की एक डोज की कीमत 400 रुपए, निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपए प्रति खुराक तय की थी। सीरम भी केंद्र को 150 रुपए में एक डोज दे रही है।

    cdvf

    दोनों कंपनियों के दाम तय करने और इस पर राज्यों की ओर से काफी कड़ी आपत्ति आने के बाद ऐसी रिपोर्ट सामने आई थीं कि केंद्र ने दोनों कंपनियों को अपने दाम कम करने को कहा है। इसके बाद बुधवार को सीरम संस्थान के सीईओ पूनावाला ने बताया कि उन्होंने वैक्सीन की कीमतें घटाने का फैसला किया है। सीरम अब राज्यों से वैक्सीन की एक डोज के 400 रुपए ना लेकर 300 रुपए लिए जाएंगे। सीरम के एक दिन बाद भारत बायोटेक ने भी राज्यों के लिए वैक्सीन के दाम कम कर दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+