Bharat Bandh: गिरिराज सिंह का कांग्रेस पर हमला, चुनावी फायदे के लिए किया भारत बंद

पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद में 21 पार्टियों ने कांग्रेस का समर्थन किया है। भारत बंद को लेकर सभी राज्यों में सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। सरकार के खिलाफ विपक्ष के इस बंद को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अराजकता बताया।

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने आज भारत बंद का ऐलान किया है। इस बंद में 21 पार्टियों ने कांग्रेस का समर्थन किया है। भारत बंद को लेकर सभी राज्यों में सुरक्षा को पुख्ता कर दिया गया है। सरकार के खिलाफ विपक्ष के इस बंद को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अराजकता बताया। गिरिराज सिंह ने कहा कि विपक्षी पार्टियों का ये बंद केवल चुनावी फायदे के लिए है।

Giriraj Singh

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत बंद के नाम पर अराजकता फैलाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जो दृश्य सामने आ रहा है, अराजकता की स्थिति है। और ये बंद महंगाई के खिलाफ नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का पार्ट है, और चुनाव में कितना इससे सहानुभूति बटोरा जाए महंगाई के नाम पर, वो बंद है। लेकिन इस बंद की आड़ में, जो अराजकता की स्थिति है, प्रशासन को कई सवालों का जवाब देने पड़ेगा।'

गिरिराज सिंह ने बंद को चुनावी फायदा बताया। 'मैं तो कहता हूं कि ये बंद अराजकता का प्रतिरूप है। ये बंद चुनाव के फायदे के लिए है। इस बंद में हर दल अपने-अपने नेताओं का गुणगाण कर रहा है। राजनीतिक फायदे के लिए ये बंद है।'

ये भी पढ़ें: Bharat Bandh: मनमोहन सिंह बोले- इस सरकार को बदलने का वक्त जल्द आएगा

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार 10 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया। इस बंद को 21 राजनीतिक दलों- समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, एमडीएमके के साथ कई अन्य दलों ने अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के रामलीला मैदान में बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये बंद कुछ राज्यों में हिंसक हो चला है। मुंबई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। बिहार के पटना में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई गाड़ियों के साथ तोड़-फोड़ की। मध्य प्रदेश के उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर जाकर तोड़फोड़ की। इसके अलावा भी कुछ शहरों में भारत बंद हिंसक हो चला है।

ये भी पढ़ें: भारत बंद के पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+