मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन ने किया 'भारत बंद' का समर्थन, कहा-'नया कानून किसानों को देश से खत्म कर देगा'
Bharat Bandh: कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने आज 'भारत बंद' बुलाया है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों और संगठन ने अपना समर्थन किया है। तो वहीं अब किसानों को समर्थन में मुंबई के डब्बावाले भी उतर आए हैं। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने कहा कि किसान हमारे देश की रीढ़ हैं, नया कानून किसानों को पूरी तरह से खत्म कर देगा, सरकार को इस कानून को वापस लेना ही होगा। उत्तर भारत में किसान आंदोलन पर उतर आए हैं उन्होंने आज 'भारत बंद' बुलाया है, इसलिए हमारा एसोसिएशन भी इस बंद का समर्थन करता है, हम अपने किसान भाईयों के साथ हैं।
Recommended Video

मालूम हो कि भारत बंद का असर राज्यों में दिखाई पड़ने लगा है। गाजीपुर बॉर्डर के पास चक्का जाम कर दिया गया है, तो वहीं बंगाल में ट्रेड यूनियन ने किसानों के समर्थन में मार्च निकाला, तो वहीं बिहार के दरभंगा में राजद कार्यकर्ताओं ने कानून के विरोध में टायर फूंक दिए है। जबकि आप पार्टी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें नजर बंद कर दिया गया है, जिस पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं किया गया है।
देश के कई राज्यों के किसान आंदोलन शामिल हैं
फिलहाल इस मुद्दे पर राजनीति चरम सीमा पर है। इस बंद को अब कांग्रेस, बसपा, टीआरएस, आरजेडी, आप समेत अन्य विपक्षी दलों ने समर्थन दिया है तो वहीं एनसीपी सु्प्रीमो शरद पवार ने मोदी सरकार को चेताया है कि बातचीत से हल जल्द निकाले सरकार अन्यथा ये आंदोलन केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेगा। बता दें कि इस आंदोलन में पंजाब , गुजरात, हरियाणा , उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों के किसान आंदोलन शामिल हैं तो वहीं किसानों के समर्थन में समाज सेवी अन्ना हजारे एक दिन के भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि वो देश के अन्नदाताओं की बात शांति से सुने और इस समस्या का हल निकालें।
9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता
बता दें कि केंद्र सरकार 9 दिसंबर को किसानों के साथ छठे दौर की वार्ता होगी। इससे पहले किसानों के साथ केंद्र सरकार की पांच दौरे की बातचीत हो चुकी है। जो बेनतीजा हुई है।किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार इस कानून को वापस ले लें। वहीं केंद्र सरकार किसानों के साथ बात कर इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications