भारत बंद: मध्य प्रदेश के 3 जिलों में कर्फ्यू, यूपी में 2 की मौत, हालात पर गृह मंत्रालय की नजर
नई दिल्ली। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम 1989 (SC/ST Act) में बीते दिनों हुए संशोधन के विरोध में आज भारत बंद का ऐलान किया गया था। इस दौरान देश भर से हिंसा की खबरें आईं। बंद के दौरान हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार ने सभी राज्यों को कानून व्यवस्था बनाए रखने की एडवाइजरी जारी कर दी है। हम किसी भी राज्य को सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं। वहीं राजस्थान में हुई हिंसा पर पुलिस महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि अलवर में फायरिंग के दौरान एक शख्स की मौत हो गई। इसके साथ ही कई स्थानों पर पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आई हैं। राज्य के कई जिलों से तमाम लोग गिरफ्तार किए गए हैं। कुछ जिलों में धारा 144 लागू कर इंटरनेट की सुविधा सस्पेंड कर दी गई है।

सभी जिले हाई अलर्ट पर
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में कानून और व्यवस्था के उप महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने लखनऊ में मीडिया को जानकारी दी कि भारत बंद के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है। हालात अभी नियंत्रण में हैं। हालांकि सभी जिले हाई अलर्ट पर हैं। जहां जरूरत पड़ी हमने लाठीचार्ज और वाटरकैनन का इस्तेाल किया। किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

1 शख्स की मौत हुई है, 3 गंभीर रूप से घायल
प्रवीण कुमार ने कहा कि भारत बंद के दौरान 2 शख्स की मौत हुई है, 3 गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब 35 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने वाले लोगों पर एक जांच होगी। कानूनी कार्रवाई के लिए 448 लोगों को हिरासत में लिया। राज्य के 90 फीसदी इलाके में शांति थी। सिर्फ 10 फीसदी हिस्से में हंगामा हुआ।

भेजी गईं RAF कंपनियां
इसके साथ ही मध्य प्रदेश में हिंसा से हालात बिगड़े और रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनियां भेजी गईं। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनियां मेरठ और एक आगरा और हापुड़ (सभी यूपी) में एक कंपनी भेजी गए हैं। आरएएफ की एक कंपनी करीब 100 कर्मचारी रखती है। स्थिति से निपटने के लिए राज्य प्रशासन की सहायता के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर के लिए आरएएफ की दो कंपनियों को भेजा गया है।

मुरैना, ग्वालियर और भिंड में कर्फ्यू
एक छात्र नेता की गोलीबारी में मारे जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और भिंड जिलों में कर्फ्यू लगाया गया और कई अन्य घायल हो गए थे। आज़मगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों से भी हिंसा हुई जहां प्रदर्शनकारियों ने दो सरकारी बसों को आग लगा दी थी, कई यात्रियों को घायल कर दिया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा, हापुर, मेरठ में हिंसा हुई।












Click it and Unblock the Notifications