13 प्वाइंट रोस्टर पर फंसी सरकार, प्रकाश जावड़ेकर बोले कैबिनेट मीटिंग का करें इंतजार

नई दिल्ली। 13 प्वाइंट रोस्टर की जगह 200 प्वाइंट रोस्टर लागू करने की मांग को लेकर आज कई संगठनों ने भारत बंद बुलाया है। आदिवासी और दलित अधिकार संगठनों ने 5 मार्च (मंगलवार) को भारत बंद का आह्वान किया। भारत बंद का आह्वान करने वाले इन संगठनों की मांग है कि केंद्र सरकार उनके अधिकारों की रक्षा के लिए दो अध्‍यादेश लेकर आए जिनपर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का असर पड़ा है। एक अध्‍यादेश आदिवासियों के वन अधिकारों से संबंधित है जबकि दूसरा यूजीसी फैकल्‍टी के पदों में सही प्रतिनिधित्‍व सुनिश्चित कराने को लेकर है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिला हुआ है।

Bharat Bandh today by tribal, Dalit rights outfits live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Mar 05, 2019, 11:21 AM IST

प्रकाश जावड़ेकर- हम 200 पॉइंट रोस्टर के पक्ष में हैं और हम लागू करने जा रहे हैं। केवल कैबिनेट बैठक का इंतजार करें, केवल दो दिन और इसके बाद विश्वविद्यालयों को न्याय मिलेगा। मोदी सरकार सामाजिक न्याय के लिए खड़ी है।
Mar 05, 2019, 11:07 AM IST

अखिलेश यादव ने भी जताया विरोध, समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों में लागू आरक्षण विरोधी 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली के सख़्त विरोध में हैं, दलित, ओबीसी, पिछड़ा, कमज़ोर, वंचित विरोध केंद्रित ये नीति संविधान की उपेक्षा व अवहेलना है'
Mar 05, 2019, 8:52 AM IST

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज और लखनऊ में रोकी ट्रेन, सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर की नारेबाजी
Mar 05, 2019, 8:50 AM IST

भारत बंद के समर्थन में लालू प्रसाद यादव का ट्वीट, 'देश में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के अस्तित्व पर ख़तरा मंडरा रहा है। आदिवासियों की ज़मीने छिनी जा रही है। संविधान के साथ छेड़छाड़ कर वंचित वर्गों का आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। दलितों पर उत्पीड़न बढ़ गया है। RSS की जातिवादी नीतियों को लागू किया जा रहा है। #5MarchBharatBandh'
Mar 05, 2019, 8:50 AM IST

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, जबतक पासवान जी और नीतीश जी जैसे लोग RSS के पालने में खेलते रहेंगे तबतक संविधान की जगह मनुस्मृति मानने वाले लोग दलितों-पिछड़ों के आरक्षण की सरेआम धज्जियाँ उड़ाते रहेंगे। BJP दिनदहाड़े वंचितो की नौकरियाँ और आरक्षण समाप्त कर रही है और ये उनका गुणगान कर रहे है। #5MarchBharatBandh
Mar 05, 2019, 8:46 AM IST

जबकि कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी और शरद यादव की पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है।
Mar 05, 2019, 8:45 AM IST

आज बुलाए गए भारत बंद में आदिवासी अधिकार आंदोलन, ऑल इंडिया अम्‍बेडकर महासभा और संविधान बचाओ संघर्ष समिति जैसे संगठन हिस्‍सा लेंगे।
Mar 05, 2019, 8:44 AM IST

इन संगठनों द्वारा साथ ही ये भी मांग की जा रही है कि सरकार संविधान में अनुच्‍छेद 312 के तहत भारतीय न्‍यायिक सेवाओं की स्‍थापना करे, ताकि उच्‍च न्‍याय व्‍यवस्‍था में एससी-एसटी, ओबीसी, अल्‍पसंख्‍यकों और महिलाओं का समावेश सुनिश्चित हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+