Bank Open Close Today: भारत बंद का आह्वान, स्कूल-कॉलेज से बैंकिंग सेवाओं तक जानिए क्या खुला-क्या बंद?
Banks Open or Closed Today on Bharat Bandh: देशभर में आज बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। कई केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों ने इस दिन राष्ट्रव्यापी हड़ताल (भारत बंद) का आह्वान किया है।
आयोजकों के अनुसार, इस आंदोलन में 30 करोड़ से अधिक श्रमिकों के शामिल होने की संभावना है, जिससे बैंकिंग, परिवहन और सरकारी सेवाओं पर व्यापक असर पड़ सकता है। हड़ताल को लेकर 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने पुष्टि की है कि भारत बंद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार आज ही होगा।

यूनियन नेताओं का कहना है कि यह विरोध केंद्र सरकार की श्रम सुधार नीतियों और आर्थिक फैसलों के खिलाफ किया जा रहा है।
Trade Unions ने श्रम कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना
ट्रेड यूनियनों का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कानून (Labour Codes) मजदूरों के हितों के खिलाफ हैं। यूनियनों का कहना है कि इन कानूनों से कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा कमजोर हुई है और नियोक्ताओं को कर्मचारियों की भर्ती और छंटनी में ज्यादा छूट मिल गई है।
साथ ही, पहले मौजूद कई सुरक्षात्मक प्रावधानों को कमजोर कर दिया गया है। भारत बंद को किसान संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे इस आंदोलन का दायरा और प्रभाव बढ़ने की संभावना है। किसान संगठनों के समर्थन से कई राज्यों में सड़क जाम, प्रदर्शन और रैलियों की स्थिति बन सकती है।
kya khula kya band: किन सेवाओं पर पड़ सकता है सबसे ज्यादा असर?
हड़ताल के दौरान कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक, इन सेवाओं पर असर दिख सकता है-
संभावित रूप से बंद रहने वाली सेवाएं
- बड़े शहरों में बाजार और दुकानें
- कई राज्यों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
- सरकारी कार्यालय
- सड़क जाम की वजह से सार्वजनिक परिवहन
- स्कूल और कॉलेज
- संभावित रूप से चालू रहने वाली सेवाएं
- अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं
- निजी कार्यालय
- एटीएम समेत अन्य आवश्यक सेवाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि, अलग-अलग राज्यों और शहरों में हालात अलग हो सकते हैं।
What Open What Closed: आम लोगों के लिए क्या है सलाह?
भारत बंद के चलते आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन और बैंक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि-
जरूरी बैंकिंग और सरकारी काम 12 फरवरी से पहले निपटा लें
यात्रा करने से पहले स्थानीय हालात की जानकारी जरूर लें
सार्वजनिक परिवहन में देरी या रुकावट के लिए तैयार रहें
बच्चों के स्कूल-कॉलेज जाने से पहले स्थिति की पुष्टि करें
भारत बंद को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जरूरी सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं।
-
Delhi News: अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में बड़ा ऐलान! CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए Water ATM, कैसे मिलेगा लाभ? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
Delhi-Dehradun Corridor पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications