केजरीवाल के बाद अब भगवंत मान ने इरोम शर्मिला को दी अपनी एक महीने की सैलरी
भगवंत मान ने कहा कि वह बतौर सांसद उन्हें मिलने वाली एक महीने की सैलरी भ्रष्टतंत्र और अन्याय के खिलाफ लड़ रही इरोम शर्मिला को देंगे।
नई दिल्ली। पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद भगवंत मान ने अपनी एक महीने की सैलरी मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पार्टी को दान करने की घोषणा की है। उन्होंने इसकी जानकारी रविवार को सुबह के समय दी। उन्होंने कहा कि वह बतौर सांसद उन्हें मिलने वाली एक महीने की सैलरी भ्रष्टतंत्र और अन्याय के खिलाफ लड़ रही इरोम शर्मिला को देंगे। आपको बता दें कि एक सांसद को वेतन करीब 2 लाख रुपए प्रति महीना होता है, जिसमें लगभग 50 लाख रुपए बेसिक सैलरी होती है। ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला की पार्टी को दिया 50 हजार का चंदा, सभी से की मदद की अपील
इससे पहले शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला को 50 हजार रुपए दान में देने की घोषणा की थी। इरोम शर्मिला ने 16 साल तक अफस्पा के खिलाफ भूख हड़ताल की और फिर उसके बाद राजनीति में कदम रखने का फैसला किया। इस बार हो रहे मणिपुर विधानसभा चुनाव 2017 में इरोम शर्मिला भी चुनाव लड़ रही हैं, जिसके लिए उन्होंने एक अलग पार्टी पीपुल्स रीसर्जन्स एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) बनाई है। वह मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी के खिलाफ थौबल विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। ये भी पढ़ें- यूपी चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ चुकी है- मायावती
इरोम की पार्टी को पैसे और कार्यकर्ताओं की काफी कमी है, जिसके लिए वह ऑनलाइन चंदा इकट्ठा कर रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला को 50 हजार रुपए दान करने की घोषणा के बाद इसे लेकर एक ट्वीट भी किया। उन्होंने अपने ट्वीट में एक लिंक भी साझा किया, जिसकी मदद से लोग इरोम शर्मिला की मदद कर सकते हैं। जिसके बाद इरोम शर्मिला की पार्टी की तरफ से एक ट्वीट करके उनका धन्यवाद भी किया गया।












Click it and Unblock the Notifications