'लो चली मैं...' गाने पर डांस कर देवर की शादी में 'भाभी' ने बांध दिया समां, देखें वायरल Video

नई दिल्ली, 19 अगस्त: शादियों का सीजन फिलहाल अभी नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया पर शादियों की डांस वीडियो जमकर वायरल हो रही है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तैर रही है, जिसमें भाभी अपने देवर की बारात में इस अंदाज में डांस कर रही हैं कि लोग उनकी तारीफ करें बिना नहीं रह पा रहे हैं। वायरल वीडियो में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दे रही हैं, जो काफी पसंद की जा रही हैं। वहीं एक भाभी का अपने देवर के प्रति प्यार भी इस वीडियो में दिख रहा है।

देवर की बारात में भाभी का डांस वायरल

देवर की बारात में भाभी का डांस वायरल

शादियों में अगर डांस और मस्ती ना तो फिर मजा नहीं आता। वहीं अगर बारात में डांस नहीं किया तो फिर तो क्या? इधर, जितना दूल्हा अपनी शादी को लेकर खुश होता है उतनी ही खुशी भाभी के चेहरों पर भी साफ दिखाई देती हैं, क्योंकि उनको भी एक नया साथी घर में आने वाला होता हैं। बारात में सबकी नजरें भी भाभी के डांस पर होती है। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रही है, जिसमें भाभी अपने ही अंदाज में देवर की बारात में डांस करते हुए खुशी का इजहार करती नजर आ रही हैं।

घोड़ी पर देवर, बारात में डांस करतीं भाभी

घोड़ी पर देवर, बारात में डांस करतीं भाभी

सोशल मीडिया पर वायरल डांस वीडियो में भाभी अपने देवर की बारात में घोड़ी के आगे नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बहुत ही सुंदर सा लहंगा पहना हुआ है और घोड़े पर सवार दूल्हे देवर के आगे 'लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके' गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही है। वहीं घोड़ी पर बैठा दूल्हा भी भाभी के डांस से खुश होकर वहां से साथ देता नजर आ रहा है।

भाभी का 'कूल' डांस हुआ वायरल

भाभी का 'कूल' डांस हुआ वायरल

भाभी के इस डांस वीडियो को witty_wedding नाम के एक पेज पर शेयर किया गया है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों में लाइक भी मिले हैं। कमेंट में भी यूजर भाभी के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने तो भाभी को 'कूल' बताया है तो किसी ने कहा की भाभीजी छा गईं। आप भी देखें भाभी के डांस का वायरल वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+