बेनी ने फैलाई सियासी सनसनी कहा मुलायम करवा सकते हैं मेरी हत्या

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल रहा है। भारतीय जनता पार्टी और सपा ने हाथ मिला लिया है। बेनी प्रसाद वर्मा ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कुछ कांग्रेसी नेताओं को भी सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी ने फिक्स कर लिया है, लेकिन उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए अन्यथा उत्तर प्रदेश नष्ट होता है तो कांग्रेस इससे नहीं बच सकती'।
वर्मा ने कहा कि सपा कांग्रेस के साथ सहज नहीं है, अगर भाजपा केंद्र में आ जाती है तो सपा को कोई समस्या नहीं होगी और मुलायम लखनऊ में बने रहेंगे। सपा चाहती है कि भाजपा केंद्र में सरकार बनाए। मालूम हो कि बेनी प्रसाद वर्मा सपा मुखिया पर अकसर हमला बोलते रहते हैं जिससे कांग्रेस मुश्किल में पड़ जाती है। इससे पहले बेनी ने ये कहकर सियासी तूफान मचा दिया था कि मुलायम सिंह प्रधानमंत्री के आवास में झाडू लगाने के भी लायक नहीं हैं। इस पर पार्टी ने उन्हें फटकार भी लगाई थी और हिदायत दी थी कि भविष्य में वो ऐसा ना करें।












Click it and Unblock the Notifications