डिलीवरी ब्वॉय ने कही महिला से संबध बनाने की बात, कंपनी ने 200 रुपए का कूपन भेजकर मांगी माफी
बेंगलुर। बेंगलुरु में फूड एप स्विगी से खाने देने आए डिलीवरी ब्वॉय ने महिला से अभद्रता करते हुए उससे संबंध बनाने तक की बात कह दी। महिला ने उसे डांटते हुए भगाया और कंपनी से इसकी शिकायत की तो स्विगी की तरफ से सॉरी नोट भेजा गया और साथ में 200 रुपए का कूपन भी दिया गया।

फेसबुक पर लिखी पूरी घटना
बेंगलुरू की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने स्विगी से खाना ऑर्डर किया था। डिलीवरी ब्वॉय खाना लेकर आया तो उसने दरवाजा खालते ही अभद्रता की। उसने कुछ कहा तो महिला ने फिर से कहने को कहा। इस पर उसने महिला से कहा कि क्या संबंध बनाओगी। इस पर गुस्साई महिला ने उससे खाना लेकर दरावाजा बंद कर लिया। इसके बाद महिला ने शनिवार को फेसबुक पर इस पूरे घटनाक्रम को लिखा और कंपनी के लिए अपनी नाराजगी जाहिर की।

कंपनी ने कहा, 'सॉरी'
महिला के फेसबुक पर लिखने के बाद स्विगी की ओर से माफी मांगी गई और डिलीवरी ब्वॉय पर एक्शन के लिए उससे जानकारी देने को भी कहा। कंपनी ने उसने सॉरी नोट भेजकर उस महिला से माफी मांगी, इतना ही नहीं सॉरी नोट के साथ में उसने 200 रुपए का स्विगी का कूपन भी गिफ्ट के तौर पर भेजा।

बहस के बाद हुआ ये सब
बताया गया है कि महिला की किसी बात को लेकर डिलीवरी ब्वॉय से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। जिसके बाद उसने भद्दे कमेंट किए और महिला के जवाब देने पर उससे सेक्स तक की बात कह दी। पीड़ित महिला ने कंपनी के कस्टमर सर्विस में शिकायत की। इसके बाद कंपनी की तरफ से महिला को सॉरी लिखा गया और उसे एक दो सौ रुपये का कूपन भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications