Bengaluru stampede: 'विक्ट्री परेड' का फैसला किसने लिया? HC ने लगाई कर्नाटक सरकार को फटकार, पूछे ये 9 सवाल
Bengaluru stampede: मंगलवार को बेंगलुरु भगदड़ मामले में याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए 9 सवाल पूछे हैं। कोर्ट ने सरकार से इवेंट की प्लानिंग, भीड़ प्रबंधन, अनुमतियों और आपातकालीन तैयारी के संबंध में प्रश्न किए हैं।
अदालत को बताया गया कि भगदड़ की जांच अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दी गई है। हालांकि, बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) द्वारा अभी भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं । आपको बता दें कि 4 जून को आरसीबी के 'विजय जुलूस' से पहले मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

हाईकोर्ट ने कर्नाट सरकार से जो 9 सवाल किए हैं वो निम्नलिखित हैं...
- सवाल 1: विक्ट्री परेड सेलिब्रेशन का फैसला कब, कैसे और किसने लिया?
- सवाल 2: यातायात को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए गए थे?
- सवाल 3: लोगों/भीड़ को नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए गए?
क्या चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं? (Bengaluru stampede)
- सवाल 4: कार्यक्रम स्थल पर क्या चिकित्सा और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं?
- सवाल 5: क्या सेलिब्रेशन के वक्त उपस्थित होने वाले लोगों की संख्या के बारे में पहले से कोई आकलन किया गया था?
- सवाल 6 : क्या घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा दी गई? यदि नहीं, तो क्यों?
- सवाल 7 : घायलों को अस्पताल पहुंचाने में कितना समय लगा?
क्या आयोजन स्थल के लिए कोई SOP तय थी? (Bengaluru stampede)
- सवाल 8: क्या किसी खेल आयोजन या इस प्रकार के उत्सव में 50,000 या उससे अधिक की भीड़ के प्रबंधन के लिए कोई SOP (standard operating procedure) ) तय किए गए हैं।
- सवाल 9: क्या कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोई अनुमति ली गई थी?
आपको बता दें कि इन सवालों का जवाब देने के लिए सरकार ने कोर्ट से वक्त मांगा है तो वहीं HC ने सरकार से सवालों के जवाब सील बंद लिफाफे में देने को कहा है तो वहीं कोर्ट ने RCB और आयोजक पर FIR दर्ज़ होने के विरोध में दोनों पक्षों को अपने जवाब पेश करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 12 जून तक स्थगित कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications