बेंगलुरू में भयंकर बारिश के चलते 16 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, दफ्तरों को घर से काम करने की दी सलाह
Bengaluru heavy rain: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हो रही भयंकर बारिश के चलते सरकार ने 16 अक्टूबर को सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही सभी प्राइवेट कंपनियों को अपने कर्मचारियों से एक दिन घर से ही काम करने का विकल्प देने की सलाह दी है।
बता दें मौसम विभाग ने बेंगलुरू में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। जिसके चलते सरकार ने शहर के सभी स्कूलों में 16 अक्टूबर को छुट्टी कर दी है।

मंगलवार को कर्नाटक की सिद्धामैया सरकार ने ये आदेश जारी करते हुए कहा कि भारतीय मौसम विभाग ने लगातार हो रही तेज बारिश के बीच बेंगलुरु को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। जिस कारण 16 अक्टूबर को भी तेज बारिश होने की संभावना है। इसलिए बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल बंद रखने का आदेश दिया जा रहा है।
बता दें बेंगलुरु में मंगलवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है, जिससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
क्या बंद रहेगा कॉलेज भी?
सरकार ने कहां बेंगलुरु जिले में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं, लेकिन कॉलेज खुले रहेंगे। इसके साथ ही सरकार ने अधिकांश डिग्री, पोस्ट-ग्रेजुएड, डिप्लोमा कॉलेजों और आईटीआई के प्रिंसिपल को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश भी जारी किया है।
स्कूली बच्चों की हुई मौज
बता दें बच्चों के स्कूलों में 17 अक्टूबर को बाल्मिकी जयंती की छुट्टी है ऐसे में स्कूल के बच्चों की मौज हो गई है, क्योंकि उन्हें लगातार दो दिनों की छुट्टी मिलेगी। हालांकि बेंगलुरू के कई स्कूलों ने 16 अक्टूबर को बच्चों की ऑनलाइन क्लॉस करने का फैसला किया है। वहीं प्राइमरी छात्रों को असाइनमेंट दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications