Bengaluru Power Cut: बेंगलुरु में आज बिजली खिलाएगी गुल, पावर कट पर जान लें BESCOM का अपडेट
Bengaluru Power Cut: बेंगलुरु में सोमवार (8 दिसंबर) को कुछ इलाके के लोगों को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (BESCOM) ने घोषणा की है कि शहर के कई इलाकों में 8 घंटे तक का पावर आउटेज होगा। यह कटौती रखरखाव, अपग्रेडेशन और सुरक्षा जांच के चलते की जा रही है। 4 दिसंबर से 8 दिसंबर के बीच पावर कट का अलर्ट जारी किया गया है। कंपनी ने बताया कि बिजली कटौती सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहने की संभावना है।
BESCOM के अनुसार, ये पावर कट पूरी तरह से रूटीन मेंटेनेंस का हिस्सा हैं। इससे बिजली सप्लाई की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बढ़ेगी। BESCOM अधिकारियों ने साफ किया कि बिजली कटौती किसी कमी या बड़ी समस्या के कारण नहीं है। यह नियमित तकनीकी अपग्रेडेशन प्रक्रियाओं का हिस्सा है।

Bengaluru Power Cut: इन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर
- लंबी बिजली कटौती मुख्य रूप से व्हाइटफील्ड, हुडी, आईटीपीएल, महादेवपुरा, शिवाजीनगर, रिचमंड टाउन और एमजी रोड के कुछ हिस्सों को प्रभावित कर सकती है।
- इन क्षेत्रों में रहने वालों को 8 घंटे तक सप्लाई बाधित रहने के लिए तैयार रहना चाहिए। इस दौरान बैकअप की व्यवस्था कर लें।
यह भी पढ़ें: Bengaluru Metro: मेट्रो ट्रैक के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, मैसूर रोड से चल्लाघट्टा की सेवाएं बाधित
- विश्ववाणी की रिपोर्ट के अनुसार, 8 दिसंबर को कहीं पर भी लगातार लंबे समय के लिए बिजली कटौती देखने को नहीं मिलेगी।
- KPTCL, 66/11KV Kadugodi सबस्टेशन पर इमरजेंसी मेंटेनेंस करेगा। इस वजह से सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई पर असर रह सकता है।
BESCOM क्या है?
BESCOM, कर्नाटक के आठ जिलों बेंगलुरु अर्बन, बेंगलुरु रूरल, कोलार, चिक्कबल्लापुर, दावणगेरे, तुमकुर, चित्रदुर्ग और रामनगर में बिजली वितरण का मुख्य जिम्मेदार है। यह संस्था लगभग 41,092 वर्ग किमी के क्षेत्र और 207 लाख की आबादी को बिजली सप्लाई करती है। इसके पास 4 ऑपरेशनल जोन, 9 सर्कल्स, 32 डिवीजन और 534 सेक्शन ऑफिस हैं।
यह भी पढ़ें: Bengaluru weather: बेंगलुरू में कब कम होगी ठंड, क्या होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट












Click it and Unblock the Notifications