Bengaluru Metro: मेट्रो ट्रैक के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, मैसूर रोड से चल्लाघट्टा की सेवाएं बाधित
Bengaluru Metro: बेंगलुरु मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार की सुबह करीब दो घंटे तक के लिए बाधित रहीं। शुक्रवार, 5 दिसंबर की सुबह मैसूर रोड और चल्लाघट्टा के बीच मेट्रो संचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। दरअसल इस ट्रैक पर कूदकर एक शख्स ने जान दे दी। इसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को हटा लिया और घटना की पड़ताल शुरू कर दी है। करीब दो घंटे की बाधा के बाद मेट्रो का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया है।
बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान शांतागौड़ा पुलिस पाटिल (38) के रूप में हुई है। मृतक विजयपुरा जिले के देवरा हिप्परागी के निवासी थे। घटना सुबह लगभग 8:20 बजे हुई। हादसे के बाद शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

Bengaluru Metro: कुछ देर के लिए बाधित रही सेवाएं
बीएमआरसीएल (बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने मैसूर रोड से चल्लाघट्टा के बीच सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दीं। मेट्रो संचालन को केवल मैसूर रोड मेट्रो स्टेशन तक सीमित कर दिया।
- पुलिस और पैरामेडिकल टीम के साथ बेंगलुरु मेट्रो प्रशासन ने ट्रैक से शव को हटाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- 9:40 बजे ज्ञान भारती और चल्लाघट्टा के बीच मेट्रो सेवाएं फिर से बहाल कर दी गईं। अधिकारियों को मृतक के पास से कुछ दस्तावेज मिले, जिनसे उसकी पहचान स्पष्ट हुई। मेट्रो का नियमित परिचालन पूरी तरह से शुरू होने में तकरीबन दो घंटे का वक्त लगा।
यह भी पढ़ें: Bengaluru News: बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस फाइन में दे रही 50% की छूट, जानें क्या है इस नियम की शर्तें?
Bengaluru पुलिस कर रही घटना की जांच
दक्षिण-पश्चिम डिवीजन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। अधिकारी ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ट्रैक को खाली कराने के लिए पुलिस टीम तैनात की गई थी। कुछ ही मिनटों में शव को ट्रैक से हटा लिया गया। हालांकि, मेट्रो ट्रैक पर हुई इस घटना ने रोजाना सफर करनेवाले यात्रियों को सकते में डाल दिया है।
यह भी पढ़ें: Bengaluru weather: बेंगलुरू में अचानक क्यों बढ़ गई ठंड? क्या होगी भारी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications