Bengaluru: बेंगलुरु में MDMA के साथ महिला गिरफ्तार, प्राइवेट पार्ट में छिपाकर करती थी तस्करी

Bengaluru News: कर्नाटक के बेंगलुरु से एमडीएमए की तस्करी करने के आरोप में 34 वर्षीय एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पास से बरामद किए गए सिंथेटिक ड्रग की कीमत लाखों रुपए है। पुलिस की मानें तो महिला प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करती थी।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस की पकड़ में आई महिला का नाम अनील रवींद्रन है और वह अंचलुम्मूडु की रहने वाली है। पुलिस ने उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। शक्तिकुलंगरा पुलिस और कोल्लम सिटी पुलिस डिस्ट्रिक्ट एंटी-नारकोटिक स्पेशल एक्शन फोर्स (DANSAF) ने उसकी कार का पीछा किया और पकड़ा।

synthetic drug

पुलिस अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने नींदकारा पुल के पास उसकी कार को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह उनसे बच निकली। इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया और अनिला की गाड़ी को रोकी ली। इस दौरान उनके पास से लगभग 90 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ।

खबर के मुताबिक, पुलिस को शुरुआत में उसकी गाड़ी में 50 ग्राम MDMA मिला। बाद में मेडिकल जांच में पता चला कि उसने अपने प्राइवेट पार्ट में 40 ग्राम MDMA छिपा रखा था। सबूत के तौर पर उसकी कार भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने बताया कि अनिला रवींद्रन अपने प्राइवेट पार्ट में ड्रग्स छिपाकर तस्करी करती थी।

स्कूल-कॉलेज में करती थी सप्लाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला अनिला रवींद्रन कोल्लम शहर में स्कूल और कॉलेज के छात्रों को सप्लाई करने के लिए ड्रग की तस्करी कर रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, एमडीएमए तस्करी से संबंधित उसका पिछला रिकॉर्ड है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि महिला किससे ड्रग्स लेती थी।

एमडीएमए (MDMA) क्या है?
एमडीएमए एक टैबलेट जैसी दवा है, जिसे आम बोलचाल की भाषा में "ecstasy" के नाम से भी जाना जाता है। इसे अक्सर "पार्टी ड्रग" के रूप में जाना जाता है। इसे लैब में तैयार किया जाता है और इसका इस्तेमाल नशे के लिए ड्रग्स की तरह होता है। इस हफ़्ते, मंगलुरु पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग व्यापार का पर्दाफाश किया था।

इसके लिए पुलिस ने एक अभियान चलाया था, इस दौरान 75 करोड़ रुपए की 37 किलोग्राम से अधिक एमडीएमए जब्त की थी। यह कर्नाटक में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग खेप थी। पुलिस पता चला है कि तस्करों द्वारा MDMA की सप्लाई दिल्ली और बेंगलुरु के बीच हवाई जहाज के जरिए की जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+