VIDEO: बेंगलुरु में सरेआम कपल को पड़ोसियों ने लात-घूंसों से पीटा, चीखती रही पीड़िता और...
कार पार्किंग विवाद एक बड़ी समस्या बन चुका है। जिसमें विवाद कब खूनी खेल में बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही कुछ मिलता-जुलता मामला बेंगलुरु में भी सामने आया है। यहां एक शख्स को उसके पड़ोसियों ने जमकर पीटा।
पहले थप्पड़ों की बारिश करते हुए जमीन पर धकेल दिया। लात मारी। पीड़ित की गलती बस इतनी थी कि उसने अपनी कार पड़ोसियों के घर के सामने पार्क की थी। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत मिल गई और रिहा कर दिया गया। चप्पल लेकर महिला ने दौड़ाया...

वीडियो में दिखाया गया है कि दो लोग उसकी कार की ओर इशारा करते हुए उसे पीट रहे हैं। जब वह वापस खड़ा होने की कोशिश करता है, तो वे उसे बार-बार लातें मारते हुए जमीन पर धकेल देते हैं। फ्रेम में पीड़िता का साथी भी पूरी घटना को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहा है। जब हमलावरों के समूह में एक महिला को पता चलता है कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह हाथ में चप्पल लेकर उसका पीछा करती है और उसे मारती है। पूरी घटना का एक पड़ोसी ने वीडियो बना लिया। पीड़ितों की पहचान रोहिणी और सहिष्णु के रूप में की गई है।
रोहिणी के फोन पर फिल्माए गए एक फुटेज में दिखाया गया है कि जब उसका पीछा किया जा रहा था, तो वह मदद के लिए चिल्ला रही थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, जमानत पर रिहा कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications