Bengaluru Metro Pink Line: बेंगलुरू में नम्मा मेट्रो पिंक लाइन की हुई टेस्टिंग, जानें रूट और कब हो रही शुरू
Bengaluru Metro Pink Line: बेंगलुरु के लोगों के लिए बड़ी राहत बड़ी खबर सामने आई है। बेंगलुरू में नम्मा मेट्रो की पिंक लाइन का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बेंगलुरू नम्मा मेट्रो ने रविवार को पिंक लाइन के एलिवेटेड कॉरिडोर पर 'रोलिंग स्टॉक टाइप' की सफल टेस्टिंग की। इसके बाद दक्षिण बेंगलुरु के कालेना अग्रहारा को उत्तर के नागावारा से जोड़ने वाली 21.25 किलोमीटर लंबी लाइन पर मेट्रो ट्रेनों का ट्रायल के तौर पर संचालन शुरू हो गया है।
एक बार पूरी तरह से चालू हो जाने पर, बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन शहर के साउथ और नार्थ बेंगलुरू के हिस्सों के बीच यात्रा के समय काफी कम हो जाएगा। । यह नया कॉरिडोर सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने में भी मदद करेगा और बेंगलुरु के हजारों दैनिक यात्रियों के लिए एक तेज़, अधिक भरोसेमंद यात्रा विकल्प प्रदान करेगा।

कब शुरू होगी नम्मा मेट्रो पिंक लाइन?
बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) का लक्ष्य पहले खंड पर मई 2026 तक यात्री सेवाएं शुरू करना है, जबकि पूरी लाइन का अलग-अलग चरणों में खोला जाएगा। बीएमआरसीएल के अधिकारियों के अनुसार 7.5 किलोमीटर लंबा सेक्शन कलेना अग्रहारा और तवारेकेरे के बीच स्थित है, जिसके मई से जनता के लिए खुलने की संभावना है। वहीं दिसंबर 2026 तक डेयरी सर्कल से नागवारा तक 13.76 किलोमीटर लंबे भूमिगत खंड को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कब तक पूरी हो जाएगी टेस्टिंग?
BMRCL अधिकारियों के अनुसार, ये परीक्षण ट्रैक की मजबूती, सिग्नलिंग सिस्टम और सुरक्षा का आकलन करने के लिए जरूरी चेकिंग सिस्टम का हिस्सा हैं। इन टेस्टिंग के विभिन्न चरणों के दौरान, यात्रियों के लिए लाइन खोलने से पूर्व विभिन्न गतियों पर उनकी कार्यक्षमता का मूल्यांकन करने हेतु ट्रेनों को नियंत्रित परिस्थितियों में चलाया जाता है। इमरजेंसी रिसपांस सिस्टम की भी टेस्टिंग की जाती है। BMRCL को उम्मीद है कि ये परीक्षण अप्रैल के मध्य तक पूरे हो जाएंगे, जिसके बाद संबंधित अधिकारीकॉर्मशियल संचालन के लिए लिए ट्रेन को मंजूरी देंगे।
नार्थ से साउथ बेंगलुरू की बेहतर होगी कनेक्टिविटी
ध्यान रहे, पिंक लाइन को नम्मा मेट्रो नेटवर्क के सबसे महत्वपूर्ण कॉरिडोर में से एक माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर में नार्थ बेंगलुरू से साउथ बेंगलुरू की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है। BMRCL ने इस लाइन को चरणों में खोलने का फैसला किया है, ताकि परिचालन को सुचारू बनाया जा सके और प्रारंभिक दौर में सामने आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या का तेजी से समाधान किया जा सके।
पिंक लाइन मेट्रो का पहला फेज कब होगा शुरू, जानें रूट और स्टेशन
पिंक लाइन कुल 21.25 किलोमीटर लंबी होगी, जो कलेना अग्रहारा को नागवारा से जोड़ेगी। इस मार्ग में 13.76 किलोमीटर अंडग्राउंड और 7.5 किलोमीटर एलिवेटेड ट्रैक शामिल होंगे। लाइन पर 18 स्टेशन स्थित होंगे, जो एमजी रोड, पॉटरी टाउन, आईआईएमबी, जेपी नगर चौथे चरण और हुलिमावु जैसे क्षेत्रों को आपस में जोड़ेंगे, जिससे कनेक्टिविटी में सुधार होगा।
अधिकारियों के अनुसार पहले चरण के तहत, कालेना अग्रहारा से तवारेकेरे तक 7.5 किलोमीटर के एलिवेटेड खंड पर मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी। इस खंड में छह एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि सभी सुरक्षा निरीक्षणों और आवश्यक वैधानिक स्वीकृतियों के मिलने के बाद यह हिस्सा यात्रियों के लिए जल्द ही खोल दिया जाएगा, जिसका लक्ष्य मई 2026 है।
तवारेकेरे से नागावारा तक अंडग्राउंड मार्ग होगा, 12 अंडरग्राउउंड स्टेशन
पिंक लाइन का बचा हुआ हिस्सा तवारेकेरे से नागावारा तक अंडग्राउंड मार्ग पर संचालित होगा। इस खंड में कुल 12 अंडरग्राउउंड स्टेशन हैं। इस हिस्से को साल के आखिर में खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए सुरंग बनाने का काम, स्टेशन का अंतिम काम, सिस्टम एकीकरण और सभी सुरक्षा मंजूरियों का सफल समापन ज़रूरी होगा।
टेस्टिंग के दौरान इंजीनियर बारीकी से ट्रेन के व्यवहार, जैसे मोड़ों और ढलानों पर उसकी गति, ब्रेकिंग दक्षता, साथ ही सिग्नलिंग और संचार प्रणालियों की विश्वसनीयता की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों के लिए सेवाएं तभी शुरू की जाएंगी जब यह लाइन सभी आवश्यक सुरक्षा ऑडिट और नियामक अनुमोदन सफलतापूर्वक प्राप्त कर लेगी।
पिंक लाइन के अलावा बेंगलुरू में है दो अन्य मेट्रो लाइन
पिंक लाइन के मुख्य इंटरचेंज स्टेशनों में जयदेव अस्पताल (येलो लाइन से जुड़ा), एमजी रोड (पर्पल लाइन से जुड़ा), नागवारा (भविष्य की ब्लू लाइन से जुड़ेगा) और जेपी नगर चौथा चरण (प्रस्तावित ऑरेंज लाइन से जुड़ेगा) शामिल हैं। ये स्टेशन यात्रियों को विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच आसानी से बदलाव करने की सुविधा प्रदान करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications