'प्राइवेट पार्ट को किया क्षतिग्रस्त, पिलाया पेशाब...', पुलिस स्टेशन में 3 घंटे तक तौसीफ को किया गया प्रताड़ित
'प्राइवेट पार्ट को किया क्षतिग्रस्त, पिलाया पेशाब....', बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में 3 घंटे तक तौसीफ को किया गया प्रताड़ित
बेंगलुरु, 07 दिसंबर: बेंगलुरु में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति को कथित तौर पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित का नाम तौसीफ है, उसे 3 घंटे तक कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया है। इस दौरान उसके प्राइवेट पार्ट को भी क्षतिग्रस्त किया गया और पानी की जगह पेशाब पिलाया गया है। यह घटना 01 दिसंबर 2021 की है। रिपोर्ट के मुताबिक 1 दिसंबर को तौसीफ और अकबर नाम के दो व्यक्तियों के बीच व्यक्तिगत लड़ाई की सूचना पुलिस को मिली थी।कॉल आने पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया और तौसीफ को उठा लिया, जिसके बाद पुलिस ने तौसीफ को प्रताड़ित किया।

पहले मारपीट, फिर पिलाया पेशाब
इंडिया टुडे के मुताबिक सूत्रों के अनुसार, पीड़ित तौसीफ को कथित तौर पर पुलिस हिरासत में 3 घंटे से अधिक समय तक प्रताड़ित किया गया। घटना बेंगलुरु के ब्यातरयानपुरा पुलिस स्टेशन की है। पीड़िता के बयान के मुताबिक उसके साथ मारपीट की गई और पानी मांगने पर बोतल में पेशाब पिला दिया गया। उनके प्राइवेट पार्ट को भी कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।

इंस्पेक्टर ने तौसीफ की जबरन मुंडवाई दाढ़ी
शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस मामले में उपनिरीक्षक भी शामिल हो सकते हैं। कथित तौर पर पीड़िता के धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। कथित तौर पर थाने में सब इंस्पेक्टर हरीश ने उनकी दाढ़ी भी जबरन मुंडवा दी थी।

अब हो रही है मामले की जांच
मामले के सामने आने के बाद अब पुलिस-प्रशासन इस मामले की जांच में लगी है। आरोपों की जांच के लिए एसीपी स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। शहर में इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। कई स्थानीय नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। इस घटना की जांत रिपोर्ट डीसीपी पश्चिम क्षेत्र बेंगलुरु को सौंपने को कहा गया है। आदेश के मुताबिक डीसीपी पश्चिम क्षेत्र बेंगलुरु को एक रिपोर्ट सौंपने के लिए नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications