Bengaluru में 13 साल के किशोर की मिली अधजली लाश, परिवार के ड्राइवर ने ही रची थी खौफनाक साजिश

Bengaluru News: बेंगलुरु में 13 साल के एक किशोर की किडनैपिंग के बाद बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। ट्यूशन से लौटते वक्त निश्छल को उसके परिवार के पूर्व ड्राइवर ने ही अगवा किया था और फिर 5 लाख की फिरौती भी मांगी। परिवार ने अपहरण और फिरौती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना बुधवार की बताई जा रही है। अगले दिन गुरुवार को पुलिस को शहर से थोड़ा दूर बैनरहट्टा के जंगलों में एक अधजली लाश की सूचना मिली।

पुलिस की टीम ने जब लाश की तफ्तीश की, तो पुष्टि हो गई कि यह अगवा किए गए किशोर निश्छल की ही डेड बॉडी है। आरोपियों ने पहले उसकी हत्या की थी और फिर उसके शव को जला दिया। पुलिस को शव अधजली हालत में ही मिला था। पुलिस ने मुख्य आरोपी गुरुमूर्ति को अरेस्ट कर लिया है। वह पहले बच्चे के परिवार के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। एक और आरोपी गोपालकृष्णा को भी अरेस्ट किया गया है।

Bengaluru News

Bengaluru पुलिस ने दो आरोपियों को पैर में मारी गोली

बेंगलुरु के हुलीमावु इलाके में बुधवार की शाम निश्छल रोज की तरह घर से ट्यूशन पढ़ने निकला था, जब काफी देर बाद तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पूर्वी बेंगलुरु के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रमेश भनोट ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। बच्चे को खोजने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में टीम को भेजा गया गुरुवार को हमारे पास एक किशोर के शव मिलने की सूचना मिली। उन्होंने कहा, 'पुलिस की टीम जब आरोपियों को पकड़ने पहुंची, तो उन्होंने गोली चलानी शुरू कर दी थी। बाद में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई जिसमें दोनों के टांग में गोली लगी है। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और पूछताछ चल रही है।'

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी इतने भ्रमित क्‍यों हैं? बेंगलुरु में EC के खिलाफ प्रदर्शन को भाजपा ने क्‍यों कहा सबसे मजेदार

आरोपी का पहले भी रहा है क्रिमिनल रिकॉर्ड

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जिसके बाद ही हत्या कैसे हुई इसके असल कारणों का पता चल सकेगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रमेश भनोट ने कहा, 'आरोपी गुरुमूर्ति का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले निश्छल के पिता के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। अब तक की जांच से ऐसा लग रहा है कि पहले बच्चे की हत्या की गई और फिर परिवार से फिरौती की मांग हुई है। फिलहाल हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं। इस हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपियों की भी जांच की जा रही है।'

यह भी पढ़ें: अल कायदा नेटवर्क तोड़ने में गुजरात ATS की मिली बड़ी सफलता, कौन है शमा परवीन जिसे बेंगलुरु से किया गया गिरफ्तार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+