Bengaluru Airport: भाषा विवाद के बीच एयरपोर्ट के डिस्प्ले बोर्ड से हिंदी हटाया गया! यूजर्स ने शेयर किया वीडियो

Bengaluru Airport: केंद्र और दक्षिणी राज्यों के बीच चल रहे भाषा विवाद के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डिस्प्ले बोर्ड से हिंदी को हटा दिया गाय है। उपयोगकर्ता ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर डिस्प्ले बोर्ड के कई वीडियो शेयर किए, जिसमें उड़ान की जानकारी केवल अंग्रेजी और कन्नड़ में दिखाई गई।

एक उपयोगकर्ता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया है कि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड से हिंदी हटा दी गई है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सामने आया यह वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हुआ था। जिसमे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर एक डिजिटल स्क्रीन दिखाई गई थी, जिसमें फ्लाइट नंबर, गंतव्य, स्थिति और गेट नंबर केवल कन्नड़ और अंग्रेजी में दिखाए गए थे।

Bengaluru Airport

यूजर ने एयरपोर्ट पर डिस्प्ले बोर्ड के कई वीडियो शेयर किए

सोशल मीडिया युजर्स ने अपने X पोस्ट कैप्शन में कन्नड़ में लिखा- आज, बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी 1 टर्मिनल पर एक आश्चर्य की प्रतीक्षा थी। सभी डिजिटल बोर्डों पर उड़ान की जानकारी, उड़ान के आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम तथा अन्य जानकारी केवल अंग्रेजी और कन्नड़ में प्रदर्शित की गई! यूजर ने एयरपोर्ट पर डिस्प्ले बोर्ड के कई वीडियो शेयर किए, जिसमें फ्लाइट की जानकारी केवल अंग्रेजी और कन्नड़ में दिखाई गई थी।

"हमारी उड़ान सूचना डिस्प्ले सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है"

इस मामले पर बेंगलुरु एयरपोर्ट ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए रवीवार(13 अप्रैल) को कहा कि एयरपोर्ट पर उड़ान सूचना डिस्प्ले सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीआईएएल ने कहा, "हमारी उड़ान सूचना डिस्प्ले सिस्टम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्थापित प्रथाओं के अनुरूप, यात्रियों की प्रभावी सहायता के लिए डिस्प्ले में अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल जारी है। इसके अलावा, पूरे टर्मिनल में साइनेज अंग्रेजी, कन्नड़ और हिंदी में प्रदर्शित किए गए हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+