Bengaluru: बाइक सवार लुटेरों ने शख्स के कपड़े उतार बीच रास्ते पर छोड़ा

बेंगलुरु। साइबर सिटी बैंगलुरु में हाल के दिनों में लूट-पाट, हत्या और बलात्कार के मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। ताजा मामला बेंगलुरु के हुलीमाव लेक इलाके का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने न केवल शख्स को लूटा, उसके पैसे और ज्वैलरी छीनी बल्कि उसके कपड़े तक उतरवा दिए।

 Bengaluru: 2 men on bike abduct executive, leave him naked: Man robbed of valuables, dignity

बैंगलोर मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक दो बाइक सवाल बदमाशों ने बीजी रोड के रहने वाले रमेश(बदला हुआ नाम) को बीच रास्ते पर लूटा, उसके साथ मारपीट की और उसके नंगा कर वहां से फरार हो गए। वारदात शाम 7 बजकर 45 मिनट के करीब हुआ जब रमेश अपने दफ्तर से घर लौट रहा था। वो हुलीमाव लेक के करीब पहुंचा ही था कि दो बाइक सवाल युवकों उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया और उसे सुनसान जगह पर ले गए। बदमाशों ने रमेश की चेन, अंगुठी छिन ली।

पढ़ें- पकड़ा गया रूसी 'राम रहीम', मोक्ष के नाम पर लड़कियों से करवाता था वेश्वावृत्ति

उसका फोन और वॉलेट ले लिया लेकिन फिर बदमाशों ने उसे अपने कपड़े उतारने को कहा। रमेश ने ऐसा न करने का अनुरोध किया तो उन्होंने उसे थप्पड़ मारे और बंदूर तान दी। जिसके बाद डरकर रमेश ने अपने कपड़े उतार दिए। बदमाशों ने कपड़ों में पैसे ढूढ़ना शुरू किया, लेकिन जब उन्हें कुछ नहीं मिला तो वो उसके कपड़े और फोन अपने साथ लेकर बाइक से फरार हो गए। रमेश असहाय होकर अंधेरे में अप ने कपड़े ढूढने लगा ताकि वो किसी से मदद मांग सके।

करीब 45 मिनट तक कोशिश करने के बाद उसे अपने कपड़े और फोन मिल गए। बदमाशों ने फोन को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। रमेश ने किसी तरह से अपने कपड़े पहने और पुलिस स्टेशन पहुंच गया, जहां उसने आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने पहले उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज करवाया गया और फिर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+