दिग्गज बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को मंगलवार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ हॉनर' से नवाजा गया। कोलकाता के एक होटल में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया।
कोलकाता। बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को मंगलवार को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ हॉनर' से नवाजा गया। कोलकाता के एक होटल में फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें ये सम्मान दिया। सौमित्र चटर्जी को फ्रांसीसी सरकार द्वारा कलाओं के लिए दिया जाने वाला उच्चतम पुरस्कार 'Officier des Arts et Metiers' भी मिल चुका है।

सौमित्र चटर्जी को ये सम्मान देने पर फ्रांस के राजदूत एलेक्जेंडर जिगलर ने कहा, 'आपको फ्रांस का उच्चतम नागरिक पुरस्कार देना सम्मान की बात है। आप दुनिया में सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित बंगाली अभिनेता हैं। सत्यजित रे के साथ आप दुनिया के सबसे महान अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी हैं। फ्रांस आपको उतना ही प्यार करता है कि जितना कि आप फ्रांस से प्यार करते हैं।'
इतना बड़ा सम्मान पाने पर सौमित्र चटर्जी ने कहा कि आभारी हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या कहूं। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं जब तक जीवित हूं, इस शाम को हमेशा याद रखूंगा।' सौमित्र चटर्जी बंगाली फिल्मों के जानें-माने अभिनेता हैं। उन्होंने तकरीबन 110 फिल्मों में काम किया है जिसमें से 14 का निर्देशन सत्यजीत रे ने किया था। सौमित्र सत्यजीत रे को अपना मेंटर मानते हैं। फ्रांसीसी सरकार ने 1987 में सत्यजीत रे को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लीजन ऑफ हॉनर' से नवाजा था।
ये भी पढ़ें: 'गुमनाम नायकों' को मिला पद्मश्री, सभी के बारे में जानें एक क्लिक में












Click it and Unblock the Notifications