Bengal Pension: बंगाल सरकार देगी हर महीने ₹10,000 पेंशन, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान, किसे मिलेगा लाभ?

Bengal Loktantra Senani Pension: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को 'लोकतंत्र सेनानियों' के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने 1975 से 1977 के बीच लगी इमरजेंसी के दौरान जेल जाने वाले लोगों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन देने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्हें सरकारी बसों में मुफ्त सफर और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी।

नबन्ना में आयोजित कार्यक्रम में 325 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया गया और उन्हें तांबे का मेडल दिया गया। सीएम ने कहा कि सम्मानित किए गए लोगों में जो अब जीवित नहीं हैं, उनके पति या पत्नी को भी इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का भी जिक्र हुआ।

Bengal Loktantra Senani Pension

लोकतंत्र सेनानियों को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए 10 हजार रुपये मासिक पेंशन की घोषणा की है। नबन्ना में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को सरकार सम्मान देगी। इसके अलावा उन्हें सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा और सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी। सरकार के इस ऐलान से उन लोगों को आर्थिक मदद मिलेगी, जिन्होंने इमरजेंसी के दौरान जेल में रहकर लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया था।

ये भी पढे़ं: 'पुलिस के सामने बड़ा-बड़ा पत्थर मारा गया, सिर फट जाता’ ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, बंगाल में मचा बवाल

325 लोकतंत्र सेनानियों को दिया गया तांबे का मेडल

नबन्ना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 325 लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान सभी को तांबे का मेडल दिया गया। कार्यक्रम में राज्य के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तापस रॉय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के त्याग को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि इन सेनानियों की भूमिका और संघर्ष को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि देश के लोकतांत्रिक इतिहास की जानकारी लोगों को मिल सके।

सेनानी नहीं रहे तो पति-पत्नी को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सम्मानित किए गए लोकतंत्र सेनानियों में अगर कोई अब जीवित नहीं है, तो उसके पति या पत्नी को भी सरकार की ओर से घोषित सुविधाएं मिलेंगी। यानी ऐसे परिवारों को 10 हजार रुपये मासिक पेंशन के साथ सरकारी बसों में मुफ्त सफर और सरकारी अस्पतालों में इलाज की सुविधा दी जाएगी। सरकार का यह फैसला लोकतंत्र सेनानियों के परिवारों को भी सम्मान और सामाजिक सुरक्षा देने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

कौन हैं 'लोकतंत्र सेनानी'?

'लोकतंत्र सेनानी' उन लोगों को कहा जाता है, जिन्हें 1975 से 1977 के बीच देश में लगी आंतरिक इमरजेंसी के दौरान मीसा यानी मेंटेनेंस ऑफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट या डीआईआर यानी डिफेंस ऑफ इंडिया रूल्स के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मुख्यमंत्री ने इमरजेंसी के दौर को याद करते हुए कहा कि पूरे देश में करीब एक लाख लोगों को जेल में डाला गया था। पश्चिम बंगाल में भी कम से कम 5 हजार लोगों को जेल जाना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी अब कहां से लाएंगी पैसा? TMC के 1000 करोड़ वाले 12 बैंक अकाउंट फ्रीज, क्या है पूरा मामला?

स्कूली किताबों में शामिल होगा बंगाल विभाजन का इतिहास

कार्यक्रम में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का भी जिक्र किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी 125वीं जयंती के मौके पर 13 अगस्त को राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक विशेष समिति बनाई जाएगी। यह समिति श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विचारधारा और बंगाल विभाजन के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने पर काम करेगी। सरकार का कहना है कि नई पीढ़ी को बंगाल के इतिहास और उससे जुड़े महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी दी जानी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+