Bengal Chunav: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का मिशन बंगाल, दुर्गापुर-आसनसोल से क्यों शुरू कर रहे अभियान?
Bengal Chunav Nitin Nabin: पश्चिम बंगाल में बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकर रही है। 15 साल पुराने टीएमसी राज को उखाड़ने के लिए खुद अमित शाह ने मोर्चा संभाल लिया है। बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी मिशन बंगाल की शुरुआत कर दी है। वह दुर्गापुर और आसनसोल से चुनावी अभियान शुरू करेंगे। अपने पहले पश्चिम बंगाल दौरे में उन्होंने कोलकाता से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।
दुर्गापुर और आसनसोल से प्रचार शुरू करने के पीछे बीजेपी की स्पष्ट रणनीति है। पार्टी का मानना है कि इन औद्योगिक इलाकों में गैर-बंगाली और हिंदी भाषी वोटरों की संख्या अच्छी-खासी है। इसमें पूर्वांचल के लोगों की भी बड़ी संख्या है। इसी वोट साधने के लिए नितिन नवीन को आगे किया गया है।

Nitin Nabin के आसनसोल-दुर्गापुर से प्रचार शुरू करने के पीछे अहम वजह
- बीजेपी अध्यक्ष 27 और 28 जनवरी को दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं। इस दौरान वे दुर्गापुर और आसनसोल में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और संगठनात्मक बैठकें करेंगे।
- इन इलाकों में बिहार और पूर्वांचल से आए लाखों लोगों की आबादी है। यह वोट बैंक बीजेपी के आम तौर पर बीजेपी के साथ रहता है। पार्टी को उम्मीद है कि नितिन नवीन की मौजूदगी से हिंदी भाषी मतदाता एक बार फिर बीजेपी की ओर आकर्षित होंगे।
- पश्चिम बर्धमान जिले की नौ विधानसभा सीटें बीजेपी की रणनीति का अहम हिस्सा हैं। 2014 में यहां पार्टी मजबूत हुई थी, लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव में उसे झटका लगा।
- इन सीटों पर दलित, पिछड़े, मतुआ और हिंदी भाषी वोटरों को साधने के लिए बीजेपी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में दुर्गापुर और आसनसोल को पहले दौरे के लिए चुना गया।
Bengal Chunav: गृहमंत्री अमित शाह भी करेंगे बंगाल दौरा
नितिन नबीन के दौरे के तुरंत बाद अमित शाह भी बंगाल का दौरा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी पहले ही मालदा और सिंगूर से चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। नितिन नबीन मंगलवार को दुर्गापुर में कलाम मेले का दौरा करेंगे और संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। बुधवार को वे भिरिंगी काली मंदिर जाएंगे। इसके बाद दुर्गापुर और आसनसोल में कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठकें करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 30 और 31 जनवरी को बंगाल का दौरा कर सकते हैं। उनका फोकस उत्तर 24 परगना जिले पर रहेगा, जहां बारासात में रैली की योजना बनाई जा रही है। बंगाल बीजेपी अभी उनके कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही है।
पश्चिम बर्धमान में TMC को हराने के लिए बीजेपी का अहम प्लान
बीजेपी पश्चिम बर्धमान में टीएमसी से छीनी गई सीटों को वापस लेने की तैयारी में है। 2014 में बीजेपी ने आसनसोल सीट जीती थी और 2019 में भी पार्टी को यहां बड़ी सफलता मिली थी। हालांकि, 2021 के उपचुनाव और विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने बढ़त बना ली। अब पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में दुर्गापुर और आसनसोल से कम से कम छह सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications