बंगाल: बीजेपी कैंडिडेट पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नीलांजन रॉय के खिलाफ एक नाबालिग लड़की के साथ कथित यौन उत्पीड़न का आऱोप लगा है। पुलिस ने नीलांजन रॉय के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पश्चिम बंगाल बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आयोग में पीडि़ता के परिजनों की ओर से शिकायत की गई थी। चुनाव आयोग ने पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।

Bengal BJP candidate Nilanjan Roy Allegedly Molests 17 Year Old Girl, booked under POCSO
बीजेपी के उम्मीदवार निलांजन रॉय पर दक्षिण 24 परगना इलाके में 17 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पश्चिम बंगाल बाल अधिकार सुरक्षा आयोग सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने में राज्य पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ कथित पीड़ित की ओर से आयोग को शिकायत मिली थी। आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कदम उठाने को कहा था। जिसके बाद पुलिस को भी पोक्सो एक्ट के तहत आरोपित प्रत्याशी को गिरफ्तार करने को कहा है।

बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की चेयरपर्सन अनन्या चटर्जी ने कहा कि यह घटना 26 अप्रैल की है। दक्षिण 24 परगना जिले के फलता के एक मकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरअसल पीडि़ता भाजपा प्रत्याशी के पास उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिजनों की शिकायत करने गई थी। अगले दिन पीड़िता द्वारा फलता थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पीडि़ता की मेडिकल जांच भी हुई और बयान भी दर्ज किए गए। लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया।

आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होते देख पीड़ित लड़की ने 10 मई को बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ 24 घंटे के अंदर कदम उठाने को कहा। आयोग ने साफ किया कि, अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो आयोग अन्य जरूरी कानूनी कदम उठाएगा। बच्ची की मेडिकल जांच भी कराई गई है। बता दें कि, डायमंड हार्बर सीट पर नीलांजन रॉय का मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से है।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+