Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'घने बालों की वजह से मिली थी पहली फिल्म, कैंसर के चलते गंजा होना पीड़ादायक'

नई दिल्ली। हाल ही में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात दे चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने इस जंग में अपने खूबसूरत बालों को खो दिया। ऐसे में पूरी तरह गंजा होने के बावजूद सोनाली ने पूरे आत्मविश्वास के साथ फोटोशूट कराया। उन्होंने Vogue BFFs मैगजीन के लिए शूट कराया। इसके अलावा वे बाजार इंडिया के कवर पर भी इसी तरह दिखाई पड़ीं। यहां Vogue BFFs को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बीमारी के चलते बाल कटवाने के अपने अनुभव पर भी बातचीत की।

'घने बालों की वजह से मिली थी पहली फिल्म'

'घने बालों की वजह से मिली थी पहली फिल्म'

सोनाली ने बताया कि जिन बालों को इस तरह कटवाना पड़ा उन्हीं की बदौलत कभी इंडस्ट्री में उन्हें काम मिला था। नम आंखों के साथ उन्होंने काफी भावुक होते हुए कहा कि- अपने बालों का काटना बहुत दुखद था क्योंकि वे उनके व्यक्तित्व का हिस्सा थे। सोनाली ने बताया कि- मुझे अपनी पहली फिल्म आग भी मेरे घने खूबसूरत बालों की वजह से मिली थी। उन्होंने बताया कि अपने बालों को कटवा देना मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था।

'कर चुकीं थीं लगभग सभी हेयर प्रोडक्ट्स का विज्ञापन'

'कर चुकीं थीं लगभग सभी हेयर प्रोडक्ट्स का विज्ञापन'

सोनाली ने आगे बताया के अपने बालों के चलते ही वे लगभग सभी प्रकार के हेयर प्रोडक्ट्स का विज्ञापन कर चुकी थीं। उन्होंने बताया कि कैंसर होने के बाद पहले मैंने अपने बाल कटवाए लेकिन इतना काफी नहीं हुआ तो मुझे पूरी तरह से गंजा होना पड़ा। सोनाली ने बताया तब तकलीफ हुई थी लेकिन अब जब उनके हेयर ड्रेसर बाल कटवाने को कहते हैं तो वे खुशी खुशी इन्हें कटवा लेती है।

'ये अनुभव मुझे हरा नहीं सकता'

सोनाली ने परिस्थितियों को किस तरह सकारात्मक नजरिए से देखा इसका उदाहरण उनके सोशल मीडिया पोस्ट बताते हैं। सोनाली ने बाजार मैगजीन के कवर फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि 'हमारे अनुभव हमें किस कदर बदल डालते हैं, ये बताने का कोई तरीका नहीं है। सभी परिवर्तन दिखाई नहीं देते, लेकिन वो हमेशा अपनी छाप छोड़ कर जाते हैं। पर मुझे ये हरा नहीं सकते, मैं हमेशा इनसे दो-दो हाथ करने के लिए तैयार रहूंगी।

यह भी पढ़ें- कैसी है अब अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे की हालत, पति ने ट्वीट कर बताया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+