Begusarai Lok Sabha: इंडिया गठबंधन की तरफ़ से CPI के खाते में गई सीट तो कौन होगा दावेदार, जानिए क्या है माहौल?

Begusarai Lok Sabha Ground Report: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए लोक लुभावन वादे भी कर रहे हैं। इसी क्रम में बिहार लोकसभा चुनाव का क्या माहौल है जानने के लिए वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची।

लोकसभा चुनाव को लेकर जनता का मूड खंगालने की कोशिश की, वहीं लोगों से बातचीत के दौरान कई समीकरण भी सामने आये। यह चर्चा तेज़ है कि बिहार में इंडिया गठबंधन की तरफ़ से बेगूसराय लोकसभा सीट सीपीआई के खाते में जाएगी। इसका दावा सीपीआई नेत्री डॉ. शगुफ्ता ताजवर ने भी की। इसके साथ ही AIYF के बिहार सचिव शंभू देवा ने भी यही बात दोहराई है।

Begusarai Lok Sabha: If the seat goes to CPI from the India Alliance, then who will be the candidate

वन इंडिया हिंदी के वरिष्ट संवाददाता इंज़माम वहीदी ने सीपीआई नेत्री डॉ. शगुफ्ता ताजवर से सवाल किया कि अगर इंडिया गठबंधन की तरफ़ से बेगूसराय सीट सीपीआई के खाते में जाती है तो, पार्टी किस चेहरे पर दांव खेल सकती है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी में सबसे बड़ा चेहरा शत्रुघ्न बाबू का है। उसके बाद अवधेश राय हैं और तीसरे नंबर पर तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह का नाम हो सकता है।

डॉ. शगुफ्ता ताजवर ने कहा कि बिहार में हुई जातीय आधारित गणना का कोई ख़ास असर बेगूसराय सीट पर देखने को नहीं मिलेगा। यहां जाती से ज्यादा उम्मीदवार के चेहरे पर इस बार वोट पड़ेगा। हां ये ज़रूर होगा कि जाति आधारित गणना के बाद सीटों के चयन को लेकर सभी पार्टी सोच विचार कर उम्मीदवार उतारेगी।

भाजपा के मुकाबले विपक्ष कमज़ोर हैं, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष कमज़ोर नहीं है। भाजपा अपनी ब्रांडिंग अच्छे से कर रही है। भले वह कोई काम करे नहीं करे लेकिन प्रचार प्रसार जोर शोर से करती है। भाजपा द्वारा कराये गए कोई विकास कार्य के बारे में उनके कार्यकर्ताओं से पूछ लीजिए जवाब नहीं दे पाएंगे।

इंडिया गठबंधन में भी कई दिग्गज चेहरा हैं, जो पीएम मोदी से ज्यादा क्षमतावान हैं। चुनाव से पहले पीएम उम्मीदवार भी घोषित कर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस एक्शन तो करती है, लेकिन पब्लिक रिएक्शन नहीं ले पाती है। यह वजह है कि हम लोगों सत्ता से अछूते रहे हैं। लेकिन इस बार जनता पूरी तरह से भाजपा के भ्रम से निकल चुकी है। 2024 में इंडिया गठबंधन जीत दर्ज कर केंद्र की सत्ता पर क़ाबिज़ होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+