Begusarai Lok Sabha: ‘BJP विकास के दावे करती है तो राम और रहीम को साथ लाये, समाज का विकास करके दिखाए’
Lok Sabha Chunav 2024: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों के बीच चुनावी दांव पेंच शुरू हो चुका है। विभिन्न मुद्दों के तहत पक्ष और विपक्ष मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रहा है। सत्ता रूढ़ दल अपने कार्यों के साथ जनता के बीच रहा है। वहीं विपक्ष कमियों को उजागर कर हमलावर है।
पक्ष विपक्ष की बयानबाज़ी के बीच वन इंडिया हिंदी की टीम बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र पहुंची, जहां मतदाताओं के बीच माहौल जानने की कोशिश की। इसी क्रम में विभिन्न संगठनों से बातचीत कर उनका मूड खंगालने की कोशिश भी की।

महिलाओं को आधी आबादी की संज्ञा दी जाती है, चुनाव में उनका भी अहम योगदान होता है। इसलिए उनकी क्या सोच है। यह भी जानना ज़रूरी है, इसलिए वन इंडिया हिंदी की टीम ने विभिन्न महिला संगठनों से भी बात की। उन्होंने बेबाकी से अपनी बात रखी है।
अनिता देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ धर्म के नाम पर सियासत कर रही है। राम मंदिर बनने का पूरा श्रेय भाजपा को जाता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि धर्म के नाम पर सियासत की जाए। समाज को धर्म और जात पात में बांटने से क्या मिलने वाला है।
सियासत तो इसकी होनी चाहिए कि बच्चे बेरोज़गार हैं, तो उन्हें रोज़गार दिया जाए। सड़क ख़राब है, स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा और महंगाई पर सियासत होनी चाहिए। कई लोग कहते हैं कि डबल इंजन की सरकार (केंद्र और राज्य) भाजपा है। इसे वोट देना चाहिए।
उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है, महिला सुरक्षित नहीं, बेरोज़गारी चरम पर है। स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। देश में तो कई राज्यों में डबल इंजन की सरकार है, कोई भी नेता बता दें कि डबल इंजन की सरकार की क्या उपलब्धियां हैं। डबल इंजन सिंगल इंजन नहीं, नियत और नीति वाली सरकार को सत्ता में आना चाहिए।
राम मंदिर का निर्माण गया, 22 जनवरी को उद्घाटन होगा, यह बहुत ही खुशी की बात है। भाजपा जिस तरह हिंदू समुदाय औऱ हिंदुओं की बात करती है। उसी तरह भाजपा नेताओं को समाज की बात करनी चाहिए। क्योंकि एक घर में राम तो एक घर में रहीम भी रहता है।
भाजपा अगर विकास के दावे करती है तो राम और रहीम को साथ लाकर, समाज का विकास करके दिखाए। चुनाव को वक्त जब-जब करीब आता है। भाजपा नेता दो भाइयों को लड़ाने की रणनीति बनाने लगते हैं। पहली बार केंद्र में भाजपा की सरकार को लोगों ने इसलिए लाया था कि कुछ बदलाव आ सके।
केंद्र में दूसरी बार भाजपा की सरकार इसलिए आई क्योंकि लोगों को लगा का पांच साल व्यवस्था को सुधारने के लिए कम है, लेकिन बदलाव से बेहतर तो कांग्रेस की सरकार थी। भाजपा सरकार में जितनी महंगाई, बेरोजगारी, समाज में नफरत है। ऐसे हालात कांग्रेस की सरकार में नहीं थे। कांग्रेस इससे काफी बेहतर थी।
आपको बता दें कि यह जनता द्वारा कही गई बात है। वन इंडिया हिंदी किसी भी तरह से किसी पार्टी, दल और नेता का प्रचार नहीं करता है। लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राउंड पर मतदाताओं का मूड क्या है, बस वह जानने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications