ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर दिल्ली HC की केंद्र को फटकार, हम लोगों को मरता हुआ नहीं देख सकते
नई दिल्ली। देश में कोरोना को लेक कोहराम मचा हुआ है। हर तरफ हाहाकार है। अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी है। इसी संकट को लेकर बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो लेकर दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पूछा कि क्या सरकार के लिए इंसानी जीवन का कोई महत्व नहीं है? कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि औद्योगिक इस्तेमाल के लिए दी जा रही ऑक्सीजन की सप्लाई को तुरंत रोक दिया जाए। हाईकोर्ट ने कहा है कि हम लोगों को ऑक्सीजन की कमी के कारण मरता हुआ नहीं देख सकते।

कोरोना के कोहराम के बीच वायरस के ट्रिपल म्यूटेंट ने दी दस्तक
रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि देश के कुछ हिस्सों में ट्रिपल म्यूटेंट वैरिएंट पाया गया है। इस वैरिएंट ने कोरोना वायरस को अचानक बढ़ा दिया है। जानकारों का कहना है कि इसी वैरिएंट के चलते वायरस का दूसरा लहर खतरनाक हो गया है और अभी इसका पीक पर बाना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications