योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले ताजमहल में हुआ शिव चालीसा का पाठ, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

Recommended Video

      Taj Mahal premises chanted with Shiv Chalisa by some Hindu outfits | वनइंडिया हिंदी

      आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगरा दौरे से कुछ दिन पहले ही हिंदूवादी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं ने ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ किया है। यह पाठ सोमवार को किया गया है। पाठ करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सीआईएसएफ के जवानों ने हिरासत में भी ले लिया। हालांकि, बाद में उन्हें एक माफीनामा लिखवा कर छोड़ दिया गया। 26 अक्टूबर को सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा दौरे पर आने वाले हैं। इस दौरान वह करीब 30 मिनट तक ताजमहल में भी रहेंगे। उनके इस दौरे से पहले ही अलीगढ़ और हाथरस के कुछ हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता सोमवार को ताजमहल पहुंचे और वहां पर शिव चालीसा का पाठ किया।

      योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से पहले ताजमहल में हुआ शिव चालीसा का पाठ, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा

      शिव चालीसा पाठ को लेकर हिंदू युवावाहिनी के अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष भारत गोस्वामी ने कहा कि सोमवार को शिव की पूजा की जाती है इसीलिए उन्होंने तेजोमहालय (ताजमहल) में शिव चालीसा का पाठ किया है। उन्होंने कहा कि हिंदूवादी सरकार में तेजोमहालय में शिव की पूजा करने से रोका गया है। आपको बता दें कि इन दिनों ताजमहल को लेकर काफी विवाद हो रहा है। भाजपा विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को देश की संस्कृति पर एक धब्बा कह दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+