बीफ के शौकीन ट्रंप को भारत में परोसा जाएगा वेज, भाई की वजह से नहीं पीते शराब
नई
दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद में 'नमस्ते ट्रंप' को संबोधित करके अब आगरा में हैं। ट्रंप को जो करीब से जानता है, उसके मुताबिक राष्ट्रपति के लिए भारत यात्रा थोड़ी मुश्किल होने वाली है। ट्रंप बीफ लवर हैं मगर भारत में उन्हें इसके बिना ही दौरा पूरा करना होगा। ट्रंप के शेफ्स की मानें तो उन्होंने कभी राष्ट्रपति को सब्जियां खाते नहीं देखा है। उन्हें भी नहीं मालूम कि आखिर ट्रंप कैसे बिना बीफ के भारत दौरे पर मैनेज करने वाले हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
ट्रंप को खाना होगा शाकाहारी खाना!
डोनाल्ड ट्रंप जब अहमदाबाद में थे तो शेफ सुरेश खन्ना को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह उनके खान-पान को तैयार रखें। सुरेश खन्ना ने ट्रंप के लिउ ब्रोकली समोसा, कुकीज, मल्टी ग्रेन रोटियां और बेसन से बनी डिशेज जैसे खमण और ढोकला को तैयार किया था। खन्ना को साल 1990 में नेशनल कलीनरीअवॉर्ड से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप मंगलवार को लंच के अलावा डिनर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठेंगे। मगर ऐसी तैयारी है कि राष्ट्रपति को पूरी तरह से शाकाहारी खाना सर्व किया जाए। ट्रंप मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में शामिल होंगे।

मैक्डॉनल्ड्स के दिवाने ट्रंप
6 फीट तीन इंच लंबे राष्ट्रपति ट्रंप जंक फूड के शौकीन हैं। मगर पिछले वर्ष व्हाइट हाउस की तरफ से बताया गया था कि उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। ट्रंप नाश्ते के शौकीन नहीं हैं लेकिन वह लंच और डिनर कभी नहीं मिस करते हैं। ब्रेकफास्ट में ट्रंप को बीकन और अंडे के अलावा अनाज या फिर मैक्डॉनल्ड्स मफीन खाने का शौक है। वह चाय या काफी नहीं पीते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक ट्रंप को मछली खाना काफी पसंद है और खाली समय मिलते ही वह फूड ज्वाइंट मैक्डॉनल्ड पर जाना नहीं भूलते हैं।

जंक फूड जमकर खाते हैं राष्ट्रपति
ट्रंप बिग मैक काफी पसंद है। वह अक्सर कभी फेसबुक, कभी ट्विटर तो कभी इंस्टाग्राम पर अपने खाने-पीने के शौक के बारे में बताते रहते हैं।ट्रंप की मानें तो वह पूरा दिन सिर्फ मैग बर्गर, फ्रेंच फ्राइस या फिर केएफसी के चिकन पर गुजार सकते हैं। उन्होंने पिछले वर्ष डेली मेल को एक इंटरव्यू को बतायार था कि वह फास्ट फूड इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि वह जल्दी मिल जाता है और समय बच जाता है। ट्रंप लंच में मीटलोफ सैंडविच खाना पसंद करते हैं।

एक दिन में डाइट कोक की 12 कैने खत्म
ट्रंप एक दिन में डाइट कोक की 12 कैन पूरी कर सकते हैं। वह शराब नहीं पीते हैं क्योंकि उनके बड़े भाई ने उनसे ऐसा न करने के लिए कहा था। ट्रंप को डिनर में बर्गर किंग का बर्गर या फिर फिश बर्गर खाना पसंद है। वह पिज्जा के भी काफी शौकीन हैं। उन्हें पिज्जा का क्रस्ट बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। इसके अलावा लेज के चिप्स और डोरिटोज भी उनकी कमजोरी हैं। पिछले वर्ष जब ट्रंप की तबियत कुछ बिगड़ी थी तो उन्हें सलाद खाने की सलाह दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications