सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चर्चा का विषय बनीं नुसरत जहां, वजह ये तस्वीर है

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद और बांग्‍ला फिल्‍मों की मशहूर अभिनेत्री नुसरत जहां सोशल मीडिया की काफी लोकप्रिय हस्ती हैं, अक्सर वो अपने से संबंधित तस्वीरें और वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, इस बार भी उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जो कि तेजी से वायरल हो रही है।

नुसरत जहां ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

वायरल हो रही तस्वीर में नुसरत ने बनारसी साड़ी पहनी हैं और हमेशा की तरह बहुत ज्यादा ही खूबसूरत नजर आ रही हैं, अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए नुसरत जहां ने लिखा है कि सुंदरता चेहरे में नहीं होती है बल्कि सुंदरता दिल की रोशनी में होती है, इसके अलावा नुसरत जहां ने अपनी एक और फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वो अपने पति निखिल जैन के साथ हैं, फोटो में नुसरत जहां पीच लहंगे में हैं।

पति निखिल जैन के साथ नजर आईं नुसरत

आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद बीते मंगलवार को पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने इस कानून के खिलाफ पैदल मार्च निकाला था, जिस पर फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की सांसद नुसरत जहां ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर ट्वीट किया था, जो कि काफी चर्चा का विषय बना था।

नुसरत जहां ने की थी ये अपील

नुसरत जहां ने की थी ये अपील

नुसरत जहां ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील करते हुए कहा था कि लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ वोट करने के बाद मैंने अपनी नेता ममता बनर्जी और टीएमसी के अन्य नेताओं के साथ नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ सड़कों पर शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा लिया। मैं सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन करने और कानून का पालन करने की अपील करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+