सारा अली खान ने बड़े ही खास अंदाज में कहा-'ईद मुबारक', शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर

मुंबई । पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है, हालांकि लॉकडाउन की वजह से लोगों ने आज अपने घरों में ही ईद की नमाज अता की है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है लेकिन सोशल मीडिया पर लोग काफी एक्टिव है, आम से खास लोगों ने आज सोशल मीडिया के जरिए अपनों को ईद मुबारक की बधाई दी है लेकिन फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का अंदाज औरों से काफी जुदा है और इसी वजह से वो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

सैफ-अमृता की बेटी सारा ने शेयर की क्यूट तस्वीर

सैफ-अमृता की बेटी सारा ने शेयर की क्यूट तस्वीर

दरअसल सैफ-अमृता की बेटी सारा ने अपने इंस्ट्रागाम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक फोटो उनकी बचपन की है, जिसमें नन्हीं सारा बेहद ही क्यूट लग रही है, जबकि दूसरी फोटो उनकी अब की है, इस फोटो के साथ ही उन्होंने सबको ईद मुबारक कहा है, सारा की ये तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है, लोग काफी कमेंट कर रहे हैं इस फोटो पर।

प्रेम और भाईचारे का पर्व है ईद

प्रेम और भाईचारे का पर्व है ईद

बता दें कि ईद उल-फितर मुस्लिम समाज रमजान उल-मुबारक के एक महीने के बाद मनाते हैं, इस्लामी कैलंडर के सभी महीनों की तरह यह भी नए चांद के दिखने पर शुरू होता है। मुसलमानों का त्योहार ईद मूल रूप से भाईचारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार पर सभी खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएं मांगते हैं। पूरे विश्व में ईद की खुशी पूरे हर्षोल्लास से मनाई जाती है। एक महीने का रोजा या उपवास की समाप्ति की खुशी के अलावा इस ईद में मुसलमान अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं कि उन्होंने महीने भर के उपवास रखने की शक्ति दी।

 फिल्म 'केदारनाथ' से सारा ने रखा बॉलीवुड में कदम

फिल्म 'केदारनाथ' से सारा ने रखा बॉलीवुड में कदम

गौरतलब है कि सारा अली खान ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था।इसके बाद वो रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में नजर आईं। इसमें उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम किया। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की फिल्म् 'लव आज कल' में रोमांस करती दिखीं थी, जबकि अपकमिंग फिल्म 'कुली नंबर वन' में वो वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।

कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं सारा अली खान

हाल ही में सारा अली खान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने की वजह से कट्टरपंथियों के निशाने पर थीं, सारा बनारस में अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग के लिए बनारस गई थीं, जहां वो विश्ननाथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं और अपनी मां के साथ गंगा आरती में भी शामिल हुई थीं, जिसके कारण कट्टरपंथियों ने इस बात पर एतराज जताया था कि वो मुस्लिम हैं, ऐसे में मंदिर कैसे जा सकती हैं, आपको बता दें कि सारा की मां अमृता सिंह हिंदू-पंजाबी खानदान से ताल्लुक रखती हैं, जबकि सैफ अली खान मुस्लिम खानदान से, इसी वजह से सारा अली खान लोगों के निशाने पर आ गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+