दुल्हन 'थार' ड्राइव कर दूल्हे के साथ पहुंची ससुराल, बोले लोग-'ये नया कश्मीर है', Video Viral

श्रीनगर, 25 अगस्त। आमतौर पर जब लड़की की विदाई होती है तो उस वक्त माहौल ऐसा होता है, जिसे देखकर अपनों के अलावा गैर लोगों की भी आंखें नम हो जाती है लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ऐसी विदाई की बात हो रही है, जिसमें दुल्हन ना तो रो रही है और ना ही कोई गमगीन माहौल दिख रहा है। उल्टा दुल्हन मुस्कुराते हुए खुद गाड़ी ड्राइव करके अपने पति संग ससुराल जाते दिख रही है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

' दुल्हन का दूल्हे को घर ले जाते हुए'

' दुल्हन का दूल्हे को घर ले जाते हुए'

इस वीडियो को @MantashaQ_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'कश्मीर में एक दुल्हन का दूल्हे को घर ले जाते हुए,देखिए ये खूबसूरत वीडियो ।' आपको बता दें कि दोनों दूल्हा-दुल्हन कश्मीरी हैं और दोनों की शादी दो दिन पहले बारामूला जिले में हुई थी।

दुल्हन का नाम सना और दुल्हे का नाम शेख है

दुल्हन का नाम सना और दुल्हे का नाम शेख है

दुल्हन का नाम सना वानी और दुल्हे का नाम शेख अमीर है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शेख अमीर ने कहा कि 'जिस वक्त विदाई हो रही थी, उस वक्त सना ने मुझसे अचानक पूछा कि क्या मैं गाड़ी चला सकती हूं, तो मैंने उसे तुरंत कार की स्टियरिंग दे दी। कुछ भी पहले से प्लान नहीं था। मुझे यकीन नहीं था कि हमारा वीडियो इतना वायरल हो जाएगा।'

 मुझे फर्क नहीं पड़ता: सना

मुझे फर्क नहीं पड़ता: सना

जहां शेख ने ये बात कही, वहीं दूसरी ओर सना ने कहा कि 'मैं काफी टाइम से गाड़ी ड्राईव करती हूं। मेरे पापा ने मुझे कार चलाना सिखाया है। हालांकि कुछ लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं कि मैंने विदाई के वक्त गाड़ी चलाई लेकिन मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरे गाड़ी चलाने से मेरे पति और घरवालों को कोई परेशानी नहीं है, वो इस बात से काफी खुश हैं।' आपको बता दें कि सना ने जो गाड़ी चलाई है , वो महिंद्रा की थार है।

लोगों ने कहा-'ये नया कश्मीर है'

इस वीडियो पर काफी लोगों ने बहुत सुंदर-सुंदर कमेंट्स किए हैं। कुछ ने लिखा है कि 'अपने#Thar के पहिये के पीछे की बोल्ड दुल्हन। ये है #कश्मीर2021'। किसी ने लिखा है कि 'रिवाज बदल रहे हैं, लेकिन माता-पिता के घर से दुल्हन की विदाई सबसे बड़ी होती है। उसका आत्मविश्वास जबरदस्त है। ये नया कश्मीर है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+