गणतंत्र दिवस: अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी, देखिए जोश भर देने वाला Video
अमृतसर, 26 जनवरी: पूरा देश बुधवार को 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। पूरे भारत में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जहां दिल्ली के राजपथ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ तो शाम को अमृतसर के पास अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट समारोह हुआ। इस दौरान अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी में जवानों का जोश देखते ही बन रहा था।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का एक वीडियो क्लिप साझा किया है, जिसमें जवानों का जोश काफी हाई है। वहीं माहौल पूरी तरह से जोशीला नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही बॉर्डर के गेट खुलते है, वैसे ही भारतीय सेना का जवान और उधर पाकिस्तान का जवान बेहद जोश से एक दूसरे की तरफ बढ़ते हैं। इसी के साथ भारतीय जवान की बुलंद आवाज सुनाई पड़ती है, वहीं इस रोमांचक पल को देखने वाले दर्शकों को अंदर भी रोमांच भरा होता है।
Recommended Video
हालांकि यह सेरेमनी रोजाना होती है, लेकिन गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास हो जाती है, क्योंकि सामने पाकिस्तानी रेंजर्स होते हैं। इस दौरान भारतीय जवानों का उत्साह देखने लायक था। वाघा बॉर्डर पर राष्ट्रप्रेम और भारत के शौर्य की तस्वीरें एक साथ देखी जा सकती हैं। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। वहीं दर्शकदीर्धा में मौजूद लोगों ने भी भारतीय जवानों के साथ नारे लगाए।
आपको बता दें कि अटारी-वाघा बार्डर पर पर 1959 से 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह मनाया जाता है। वहीं इससे पहले सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स ने बुधवार को भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर एक-दूसरे को मिठाइयां भेंट की।












Click it and Unblock the Notifications