लॉकडाउन में खाना नहीं मिला तो भालू ने ऐसे निकाला अपना गुस्सा, डस्टबिन को उठा-उठाकर पटका, देखें Video

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन से सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि जानवर भी परेशान है। वैश्वक महामारी को रोकने के लिए जहां लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है वहीं, दूसरी ओर जानवरों को भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका ताजा उदाहरण छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले से सामने आया है जहां एक भालू खाने के तलाश में मंदिर के पास पहुंचता है लेकिन वहां खाने के लिए कुछ न मिलने पर वह भड़क जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है, संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत सहित कई देशों ने लॉकडाउन लागू है। भारत में इसे बढ़ाकर अब 3 मई, 2020 तक के लिए कर दिया गया है। लॉकडाउन से अब जंगली जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के चंडी माता मंदिर का है वीडियो

छत्तीसगढ़ के चंडी माता मंदिर का है वीडियो

इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के घुंचापाली पहाड़ी पर स्थित चंडी माता मंदिर का एक वीडियो पोस्ट किया है जो अब वायरल हो गया है। इस मंदिर में कई वर्षों से जंगली भालू नियमित रूप से आते हैं और खाना खा कर चले जाते हैं, लेकिन अब लॉकडाउन होने की वजह से मंदिर बंद है और वहां खाना न मिलने से भालू भी परेशान हैं।

खाने की तलाश में भालू ने डस्टबिन को पटका

खाने की तलाश में भालू ने डस्टबिन को पटका

वीडियो में देखा जा सकता है कि छत्तीसगढ़ के डी माता मंदिर परिसर में कई भालू खाने की तलाश में घूम रहे हैं। उनमें से एक डस्टबिन में खाने की तलाश करता है लेकिन जब कहीं भोजन नहीं मिलता तो वो जमकर उत्पात मचाने लगते हैं। इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के ऑफिसर प्रवीण कासवान ने वीडियो पोस्ट करने के बाद कैप्शन में लिखा, लॉकडाउन में मंदिर बंद हो चुके हैं ऐसे में भालुओं को खाना नहीं मिल रहा है, फिर भी वह रोज नियमित रूप से यहां आते हैं और चले जाते हैं।

गुस्से में डस्टबिन को ही फेंकने लगे

गुस्से में डस्टबिन को ही फेंकने लगे

उन्होंने आगे लिखा, एक दिन यहां दो भालू आए और खाना न मिलने से गुस्से में डस्टबिन को ही फेंकने लगे। इसलिए सुझाव दिया जाता है कि जंगली जानवरों को खाना नहीं देना चाहिए। सोशल मीडिया पर प्रवीण कासवान द्वारा पोस्ट किया गया यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। 1 मिनट 49 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और करीब एक हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

यूजर ने दी ये जानकारी

इस वीडियो पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, यह मंदिर जंगल के पास है और भालू नियमित रूप से शाम की आरती के समय ही आते हैं। वह मनुष्यों से कुछ दूर खड़े होते हैं और धैर्यपूर्वक आरती के समाप्त होने की प्रतीक्षा करते हैं। भालुओं को लोग भोग के बाद भोजन भी देते हैं। ऐसा कई सालों से होता आ रहा है।

यह भी पढ़ें: जानिए कैसे केरल ने कोरोना की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, अब WHO भी कर रहा है तारीफ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+