Sourav Ganguly health: सौरव गांगुली की हुई एंजियोप्लास्टी, अब हालत स्थिर, कोरोना रिपोर्ट भी आई निगेटिव

कोलकाता। Sourav Ganguly health update.बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly)की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता (kolkata) के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब वो खतरे से बाहर हैं। सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी(angioplasty) की गई है और उनकी तबियत अब स्थिर है। वहीं सौरव गांगुली की कोविड-19(covid 19) रिपार्ट निगेटिव आई है।

Recommended Video

    Sourav Ganguly health: Sourav Ganguly underwent angioplasty after heart attack | वनइंडिया हिंदी
    bcci chief Sourav Ganguly undergoes angioplasty now stable after heart attack

    कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में उनका इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया कि सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई है। उनकी तबीयत अभी स्थिर है. उन पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी। वह पूरी तरह से होश में हैं। उनके हार्ट में दो ब्लॉकेज थे। वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज थे, जो 'क्रिटिकल थे'। राहत की बात है कि उनकी तबीयत स्थिर है। उन्हें स्टेंट लगाया गया है।

    मंडल ने कहा अगले कुछ दिन उनकी हालत पर कड़ी नजर रखी जायेगी। आगे क्या करना है, यह उनकी हालत देखकर ही तय होगा। उनके बाकी सभी अंग दुरूस्त हैं और उन्हें अगले तीन चार दिन अस्पताल में रहना होगा। उन्हें एक्यूट मायोकार्डियल इनफारक्शन (एमआई) है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उनके दिल में तीन ब्लॉक पाये गए। उन्हें दोहरी एंटी प्लेटलेट्स और स्टेटिन दिया गया है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके उपचार पर नजर रखने के लिए पांच डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है।

    बता दें कि, गांगुली ने अपने घर में बने जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए सीने में असहजता महसूस की थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली के परिवार में 'इसकैमिक हार्ट डिजीज' को इतिहास रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+