2 बजे का टाइम था, बारात आई रात को, दुल्हन ने दूसरे लड़के से कर ली शादी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में एक लड़की ने इसलिए शादी से इनकार कर दिया क्योंकि बारात तय समय से बहुत देर बाद पहुंची। इतना ही नहीं आकर दहेज की डिमांड भी दूल्हा पक्ष ने कर दी। इसके बाद दुल्हन ने उस दूल्हे से ना सिर्फ शादी करने से इनकार किया, बल्कि किसी और से शादी भी कर ली। मामला बिजनौर के नांगलजाट गांव का है।

लड़की की होनी थी विदाई

लड़की की होनी थी विदाई

बिजनौर के नांगलजाट गांव की लड़की की शादी अक्टूबर में एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुई थी। ये कार्यक्रम राज्य सरकार की ओर से हुआ था। शादी के बाद दोनों परिवारों ने तय किया कि विदाई 4 दिसंबर को की जाएगी। तय हुआ कि 4 दिसंबर को बारात आएगी और भोज के बाद विदाई होगी।

2 बजे का टाइम था, बारात आई रात को

2 बजे का टाइम था, बारात आई रात को

बारात को दोपहर 2 बजे आना था लेकिन बारात देर रात दुल्हन के घर पहुंची। तब तक दुल्हन पक्ष के लोग काफी परेशान हो गए। वहीं बारात के लिए बनवाया खाना भी ठंडा हो गया, कुछ चीजें खराब भी हो गईं। इतना ही नहीं दूल्हे ने फिर दहेज को लेकर भी विवाद हो गया। इस पर दुल्हन ने कहा कि वो अब इस शादी को लेकर सहज नहीं है।

दूसरे लड़के से शादी

दूसरे लड़के से शादी

दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों परिवारों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।पुलिस थाने में ही दोनों परिवारों में समझौता हुआ। दुल्हन ने दूल्हे के साथ नहीं जाने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हा अपने रिश्तेदारों के साथ लौट गया। जिसके बाद दुल्हन ने गांव के ही लड़के से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+