VIDEO: छठ पूजा के नाम पर अश्‍लीलता, मंच पर भोजपुरी गानों पर जमकर नाचीं बार बालाएं

कानपुर। बिहार और पूर्वांचल का सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा सूर्य को अर्घ्य के साथ समाप्त हो गया लेकिन यूपी के कानपुर से चौंकने वाली खबर सामने आई है। यहां पर छठ पूजा के स्टेज पर आस्‍था के साथ खिलवाड़ होता दिखा। धार्मिक मंच पर पुलिस मौजूदगी में अश्‍लील ठुमके लगे। शनिवार देर रात कल्‍याणपुर इलाके में भोजपुरी गानों पर बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। एक तरफ जहां छठ माई की पूजा के समय सूर्यास्त के बाद सैकड़ों महिलाएं अर्घ्य देती हैं, वहीं रात में उसी पूजा स्थल पर बार बालाओं के साथ नशे में लोग झूमते नजर आए।

VIDEO: छठ पूजा के नाम पर अश्‍लीलता, मंच पर भोजपुरी गानों पर जमकर नाचीं बार बालाएं

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मी भी कार्यक्रम का लुत्फ उठाते नजर आए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आपको बता दें कि छठ पर्व के मौके पर कानपुर शहर में जगह-जगह नहरों व तलाबों के किनारे घाटों को सजाया गया। जहां मेले के आयोजन के साथ सांस्कृतिक मंच भी सजाए गए। लेकिन कल्याणपुर और दबौली वेस्ट पर आस्था के मंच पर बार बालाएं थिरकती नजर आईं। एक तरफ भगवान की झाकियां सजी थी, दूसरी तरफ बार बालाओं का अश्लील डांस चल रहा था। आयोजक समेत अन्य लोग नशे में धुत होकर बार बालाओं के साथ ठुमके लगा रहे थे। इसके साथ ही बार बालाओं पर नोट उछालते हुए भी दिखाई दिए।

सबसे खास बात ये है कि इस तरह के सभी कार्यक्रम प्रशासन और पुलिस की अनुमति के बाद ही संभव होते हैं। लोक आस्था का पर्व छठ रविवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। चार दिवसीय इस अनुष्ठान के चौथे दिन अघ्र्य के बाद व्रतियों ने अन्न जल ग्रहण कर 'पारण' किया। छठ पर्व को लेकर चार दिनों तक पूरा बिहार भक्तिमय रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+