सांगली के 'रॉबिन हुड' बापू बीरू वाटेगांवकर का निधन
सांगली। महाराष्ट्र के सांगली जिले में 'रॉबिन हुड' की छवि रखने वाले बापू बीरू वाटेगांवकर का आज निधन हो गया। वो 96 साल के थे। हल्की बीमारी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि एक जमाने में कुख्यात डाकू रहे बापू बीरू वाटेगांवकर पर 10 से अधिक हत्या का आरोप था। उन्हें 1983 में गिरफ्तार किया गया था। वो 2004 में जेल से रिहा हु थे।

गिरफ्तार होने से पहले 23 सालों तक वो अंडरग्राउंड रहे थे। आपको बता दें कि जेल में अच्छे व्यवहार के चलते उन्हें सजा खत्म होने से पहले रिहा कर दिया गया था। जेल से रिहा होने के बाद वाटेगांवकर ने आध्यात्म अपना लिया था। वो सांगाली और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को सद्भाव का पाठ पढ़ाते थे।
हालांकि अपने प्रवचनों में वो अकसर उन हत्याओं पर कोई दुख नहीं प्रकट करते थे जिनका आरोप उनपर लगा था। वो कहा करते थे कि मैंने उनकी हत्याएं की जो गरीबों को तंग करते थे। मेरी लड़ाई गरीबों के लिए थी और उनसे थी जो उनके साथ अन्याय करते थे।
साल 2007 में उनकी जिंदगी पर आधारित एक फिल्म भी बनी थी जिसका नाम ही था बापू बीरू वाटेगांवकर। यह फिल्म मराठी भाषा में थी। एक टीवी एक्टर सरोज राव के मुताबिक यह एक दुलर्भ फिल्म थी क्योंकि इस फिल्म में बापू बीरू वाटेगांवकर का नाम प्रयोग किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications