30 दिसंबर तक ATM ट्रांजेक्शन पर कोई टैक्स नहीं लगाएगी बैंक : RBI
30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं वसूलेगी बैंक।
नई दिल्ली। 500 और 1000 रुपए के नोट बैन होने के बाद लोगों को कैश के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एटीएम से अधिकतम निकासी की सीमा जहां 2500 रुपए है तो वहीं बैंक से एक दिन में मात्र 4500 रुपए निकाले जा सकते हैं। बैंकों और एटीएम के बार लंबी-लंबी लाइनें लगी है। ऐसे में बैंकों ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

आरबीआई के आदेश के बाद बैंक अब आपसे 30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजेक्शन पर चार्ज नहीं वसूलेगी। यानी 30 दिसंबर तक एटीएम के कितनी बार भी कैश निकाले बैंक आपसे टैक्स नहीं वसूलेगी। चाहे आप अपने बैंक के एटीएम से कैश निकाले या फिर दूसरे किसी बैंक से 30 दिसंबर तक एटीएम ट्रांजेक्शन को टैक्स फ्री कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications