Good News: सरकारी बैंक निकालेंगे 2 लाख से ज्यादा की वेकेंसियां
नई दिल्ली। अगर आप युवा हैं और बैंक की नौकरी रखने का शौक रखते हैं तो खुश हो जाइये और दिल लगाकर अपनी मेहनत और पढ़ाई में जुट जाइये क्योंकि अगले साल थोक में बैंक में नौकरियां निकलने जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि सरकारी बैंक अगले साल करीब 2 लाख से ज्यादा की वेकेंसियां निकालने जा रहा है। जिनमें नियुक्तियां 65 से 70 हजार पर होने की संभावना है। इसलिए अगले साल आप के पास 20-30 प्रतिशत ज्यादा नौकरियां होंगी। जिनमें क्लास थ्री से लेकर क्लास वन तक की पोस्ट होगी।
इसलिए जो लोग इस तरह के जॉब के लिए इच्छुक हैं उन्हें अभी से ही अपनी पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुछ वेकेंसियों के लिए तो केवल ग्रेजुएट की मांग है लेकिन कुछ वेकेंसियों के लिए एमबीए या प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग है लेकिन इस तरह की वेकैसिंयों की संख्या कम ही होगी।
कहा जा रहा है कि इस बार सभी सरकारी बैंक महिला उम्मीदवारों को पहले तरजीह देगा। इसलिए दोस्तों आप लोग अभी से कमर कस कर बैंक मिशन में जुट जाइये। सरकारी बैंकों की ओर से जॉब वेकेंसियों का ऐलान फरवरी-मार्च के बीच हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications