Bank Holidays: अगस्त के आखिरी सप्ताह में किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक? पहले ही निपटा लें जरूरी काम
Bank Holidays in August 2025: अगस्त का आखिरी हफ्ता बैंकिंग सेवाओं के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों और आयोजनों के कारण इस दौरान बैंक कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपके कोई जरूरी लेन-देन, चेक क्लियरेंस या अन्य बैंकिंग से जुड़े काम बाकी हैं, तो इन्हें समय से पूरा कर लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
अगर आप इस दौरान किसी जरूरी बैंकिंग काम की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। इस हफ्ते की छुट्टियों की पूरी लिस्ट आपके लिए काम आ सकती है।

अलग-अलग राज्यों में अलग छुट्टियां
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बताया है कि बैंक की छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए जरूरी है कि ग्राहक अपने नजदीकी बैंक शाखा से छुट्टियों की जानकारी पहले ही ले लें।
ये भी पढ़ें: Dehradun news: सरकारी स्कूल परिसर में बना मजार, अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने लिया बुलडोजर एक्शन
25 से 31 अगस्त के बीच कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 25 अगस्त, सोमवार - गुवाहाटी (असम) में श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अगस्त, बुधवार - अहमदाबाद (गुजरात), बेलापुर, मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र), बेंगलुरु (कर्नाटक), भुवनेश्वर (ओडिशा), चेन्नई (तमिलनाडु), हैदराबाद (तेलंगाना), पणजी (गोवा) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में गणेश चतुर्थी और अन्य धार्मिक आयोजनों की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अगस्त, गुरुवार - भुवनेश्वर और पणजी में गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) और नुआखाई पर्व पर बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अगस्त, रविवार - साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
शेयर बाजार भी बंद
बैंक के साथ-साथ शेयर बाजार भी 27 अगस्त को बंद रहेगा। इस दिन बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में कोई लेन-देन नहीं होगा, इसलिए निवेशक और ट्रेडर अपने काम की योजना समय से बना लें।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी। ग्राहक यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल ऐप से लेन-देन कर सकेंगे। एटीएम से नकद निकासी भी सामान्य तरीके से की जा सकेगी।
हर साल RBI जारी करता है कैलेंडर
बैंकों की छुट्टियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के तहत तय की जाती हैं। इस वजह से चेक या ड्राफ्ट जैसी सुविधाएं इन छुट्टियों के दौरान उपलब्ध नहीं होतीं।
ये भी पढ़ें: SBI PO Prelims Result 2025: कब आएगा स्टेट बैंक पीओ का रिजल्ट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications