SBI PO Prelims Result 2025: कब आएगा स्टेट बैंक पीओ का रिजल्ट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट
SBI PO Prelims Result 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने का सपना देखने वाले लाखों अभ्यर्थी अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में शामिल उम्मीदवारों की निगाहें बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर टिकी हुई हैं, जहां जल्द ही उनका परिणाम जारी किया जाएगा।
इस परीक्षा के जरिए देशभर के विभिन्न ब्रांचों में 541 पदों पर भर्ती की जाएगी, इसलिए हर अभ्यर्थी के लिए यह मौका बेहद खास है। रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी सितंबर में होने वाली मेंस परीक्षा के लिए तैयारी शुरू कर पाएंगे।

परिणाम जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 अगस्त के आखिरी सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट के बाद सितंबर में मुख्य परीक्षा (Mains) आयोजित होगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- Careers > Recruitment of Probationary Officers सेक्शन खोलें।
- SBI PO Prelims Result 2025/Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड डालें।
- सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें: AAI Recruitment 2025: जूनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर बंपर भर्ती, डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी! अभी करें अप्लाई
स्कोरकार्ड में क्या होगा
रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी होंगे। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, वर्ग, सेक्शन-वाइज अंक, कुल अंक और क्वॉलिफिकेशन स्टेटस जैसी डिटेल्स मिलेंगी।
आगे की प्रक्रिया
प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार सितंबर में होने वाली मेंस परीक्षा में शामिल होंगे। इसके बाद साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू आयोजित होंगे। इन सभी चरणों के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
कितने पदों पर भर्ती
SBI PO 2025 भर्ती के जरिए कुल 541 पद भरे जाएंगे। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बड़ा मौका माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Railway Jobs: बिना परीक्षा-इंटरव्यू के रेलवे में मिलेगी नौकरी, निकली बंपर भर्ती, कब और कैसे करना है अप्लाई?












Click it and Unblock the Notifications