Dehradun news: सरकारी स्कूल परिसर में बना मजार, अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन ने लिया बुलडोजर एक्शन

Dehradun news सरकारी स्कूल परिसर में बनें मजार पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है। स्कूल परिसर में बना मजार अवैध निर्माण बताया जा रहा है। जिसे शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने ध्वस्त करा दिया। विद्यालय प्रशासन ने भी इस अवैध निर्माण की शिकायत जिला प्रशासन से की थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन की टीम मौजूद रही।

देहरादून में सरकारी स्कूल परिसर में अवैध ​निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। सरकारी स्कूल परिसर में अवैध निर्माण कर मजार बनाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मजार को ध्वस्त कर दिया है। जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

Dehradun Mazar built government school premises district administration bulldozer action illegal

जिला प्रशासन को मजार को लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। साथ ही शिकायत की गई कि स्कूल परिसर में बनाई गई मजार से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से मजार के संरचकों को नोटिस भी दिया गया था। जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।

उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासन का अवैध संरचनाओं के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लिया गया है। जिला प्रशासन देहरादून ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को हटा दिया गया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवादा परिसर में बनी अवैध निर्माण कर बनाई गई मजार को आज ध्वस्त कर दिया। जिला प्रशासन को शिकायत प्राप्त हुई थी कि स्कूल परिसर में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण कर मजार बनाई गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

मजार को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा जिला प्रशासन से आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिला प्रशासन ने मजार के संरचकों को नोटिस जारी किया। नियत प्रक्रिया के अंतर्गत आज नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से उक्त अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+