Bank holiday today: मकर संक्रांति और पोंगल के अवसर पर जानिए क्‍या खुले हैं बैंक?

Bank holiday today: हर वर्ष मकर संक्रांति का पर्व देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संक्रांति का पर्व देश के अलग-अलग राज्‍यों में विभिन्‍न नामों से मनाया जाता है। 14 जनवरी 2025 को इस पर्व के अवसर पर राज्‍यों में बैंकों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सेवाएं जारी रहेगी। बैंकिंग की जरूरतें बिना किसी रुकावट के पूरी होंगी।

14 जनवरी को बैंकों में छुट्टी मकर संक्रांति, उत्तरायण पुण्यकाल, पोंगल, माघे संक्रांति, माघ बिहू और हजरत अली के जन्मदिन के मद्देनजर की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर में ये छुट्टी पहले दर्ज है।

Bank holiday today

बता दें मकर संक्रांन्ति के पर्व का महत्व देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग है। मकर संक्रांति नए कृषि चक्र की शुरुआत का प्रतीक है और जाड़े के अंत का प्रतीक है, जिसे पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है।

गुजरात में उत्तरायण का त्यौहार

गुजरात में ये त्‍यौहार उत्तरायण के नाम से मनाया जाता है, यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने का प्रतीक है। यह हिंदू ब्रह्मांड विज्ञान में गहराई से समाहित एक घटना है। यह नाम स्वयं संस्कृत के शब्दों 'उत्तरम' से लिया गया है जिसका अर्थ है उत्तर, और 'अयनम' जिसका अर्थ है गति।

तमिलनाडु में पोंगल

दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में, पोंगल को चार दिवसीय फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें भरपूर फसल के लिए सूर्य, प्रकृति और खेत जानवरों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है।

असम में बिहू

अन्य क्षेत्रों में भी इस अवधि के दौरान अपने अनोखे उत्सव मनाए जाते हैं। सिक्किम और नेपाल फसल के मौसम को चिह्नित करते हुए माघे संक्रांति मनाते हैं, जबकि असम माघ बिहू मनाता है, जिसे भोगली बिहू या मगहर दोमाही के रूप में भी जाना जाता है, जो उनके फसल उत्सव के रूप में है।

हजरम अली का जन्‍मदिन

इसें बजावा इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रजब के 13वें दिन मनाया जाने वाला हज़रत अली का जन्मदिन 2025 में इसी तिथि को पड़ता है। चौथे खलीफ़ा और शिया इस्लाम के पहले इमाम हज़रत अली को इस्लामी शासन, दर्शन और आध्यात्मिकता में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+