Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bank Holiday Today: आज बैंक कहां बंद और कहां खुलेंगे? RBI के कैलेंडर से जानें 8 अगस्त 2025 का पूरा अपडेट

Bank Holiday Today: अगर आप सोच रहे हैं कि आज बैंक हॉलिडे (Bank Holiday) है या नहीं, तो आपके लिए ताजा अपडेट यह है - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, शुक्रवार, 8 अगस्त 2025 को देशभर में सार्वजनिक और निजी बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

हालांकि, सिक्किम की राजधानी गंगटोक में बैंक शाखाएं आज बंद रहेंगी। देश के अन्य सभी हिस्सों में आज बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। ग्राहक शाखाओं में जाकर नकद लेन-देन, चेक जमा, ड्राफ्ट, पासबुक अपडेट जैसी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

bank-holiday-today-8-august

गंगटोक में बैंकिंग सेवाएं ठप

गंगटोक में 8 अगस्त को तेंदोंग लो रुम फाट (Tendong Lho Rum Faat) पर्व के अवसर बैंक हॉलिडे किया गया है। यह सिक्किम के लेपचा समुदाय का पारंपरिक और प्राचीन त्योहार है, जिसे हर साल अगस्त महीने में मनाया जाता है।

स्थानीय मान्यता के अनुसार, प्राचीन काल में जब लगातार बारिश और भीषण बाढ़ आई थी, तब लेपचा समुदाय ने तेंदोंग पहाड़ी पर शरण लेकर अपने जीवन की रक्षा की थी। इसी स्मृति में यह पर्व मनाया जाता है। "तेंदोंग लो रुम फाट" का अर्थ है - तेंदोंग पहाड़ी की पूजा। इस दिन लोग पारंपरिक पूजा-अर्चना, अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं। यह पर्व लेपचा समाज के प्रकृति-प्रेम और उनके पूर्वजों की परंपराओं से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।

कब और क्यों बंद रहते हैं बैंक? When and Why Do Banks Remain Closed?

भारत में बैंक राष्ट्रीय, धार्मिक और क्षेत्रीय त्योहारों के अलावा, सप्ताहांत पर भी बंद रहते हैं। हर महीने का पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार को छोड़कर बाकी शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, वहीं रविवार को भी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होतीं।

बैंक छुट्टियों की सूची हर साल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से Negotiable Instruments Act के तहत जारी की जाती है। इस एक्ट के अनुसार, चेक, प्रॉमिसरी नोट और अन्य वित्तीय साधनों से जुड़ी लेन-देन सेवाएं इन छुट्टियों पर उपलब्ध नहीं रहतीं।

अगली बैंक छुट्टी कब है?

आज के बाद अगली बैंक छुट्टी कल, 9 अगस्त 2025 को है। इस दिन देशभर के कई हिस्सों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। रक्षाबंधन हिंदू समुदाय का एक प्रमुख पर्व है, जिसमें बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लंबे जीवन और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, वहीं भाई अपनी बहनों को जीवनभर सुरक्षा देने का वचन देते हैं।

बैंक हॉलिडे पर मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं? Will Online Services Be Available on a Bank Holiday?

बैंक बंद होने के बावजूद, देशभर में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक घर बैठे कई काम आसानी से कर सकते हैं-

  • NEFT/RTGS के जरिए धन हस्तांतरण
  • डिमांड ड्राफ्ट की रिक्वेस्ट
  • चेकबुक ऑर्डर
  • क्रेडिट, डेबिट और एटीएम कार्ड सेवाएं

अकाउंट से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं के लिए ऑनलाइन फॉर्म, जैसे-खाता मेंटेनेंस, स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन सेटअप, लॉकर एप्लीकेशन आदि। यानि बैंक की शाखाएं भले ही बंद हों, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लेन-देन और अन्य बैंकिंग सुविधाएं बाधित नहीं होंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+