स्टेट बैंक के कैशियर ने 2 किलोग्राम सोना, 25 लाख रुपए की नगदी उड़ाई

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रविवार को एक बैंक कैशियर को कथित चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कैशियर पर आरोप है कि उसने बैंक की ब्रांच से दो किलोग्राम सोना और 25 लाख रुपए नगदी की चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि कैशियर जी श्रीनिवास राव जोकि स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की कांचिकचरेला मंडल स्थित ब्रांच में नौकरी करता था, उसने इस चौरी को अंजाम दिया था। कृष्णा जिले के डीएसपी एम रवींद्र बाबू ने बताया कि अपने तबादले के दौरान पूर्व बैंक मैनेजर ने गोल्ड एवं कैश लॉकर की चाभी आरोपी कैशियर को सौंपी थी।

sbi

बैंक की शाखा में जब नए मैनेजर की तैनाती हुई तो उन्हें इस बात की जानकारी मिली की बैंक में कुछ अनियमितताएं कैशियर श्रीनिवास राव की तरफ से देखने को मिली है। जिसके बाद श्रीनिवास के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई। यह शिकायत 28 मई को दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पाया गया कि कैशियर ने अलग-अलग ब्रांच में किसानों द्वारा गिरवी रखे गए गोल्ड की चोरी की थी। बैंक की शाखा में कैशियर ने इसी गोल्ड की बदौलत इन किसानों के नाम से दोबारा लोन जारी किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कैशियर ने यह लोन रीन्यू कराने के नाम पर फिर से दिए थे।

नियमों के अनुसार लॉकर की चाभी सिर्फ बैंक मैनेजर ही रख सकता है। पुलिस ने बताा कि राव ने बैंक के लॉकर में रखा कैश चोरी कर लिया, उसने लॉकर में रखे तीन बैग भी चोरी किए, जिसमे सोना रखा था। उसने सोने के एक टुकड़े को भी चोरी कर लिया जोकि गलत नाम से बैंक में गिरवी रखा हुआ था। आरोपी ने कई अलग-अलग तरीके से बैंक में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। यह मामला उस वक्त सामने आया, जब नए बैंक मैनेजर ने कार्यभार संभाला और उसने लॉकर से पैसे की हेराफेरी देखी, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+