बेंगलुरु: पत्नी की जासूसी के लिए पति ने घर में लगाए 22 कैमरे, बीवी को लगी खबर तो फोड़ दिया सिर

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीब घटना सामने आई। यहां एक शख्स अपनी पत्नी पर इस कदर शक करता था कि उसने अपने घर में 22 हिडेन कैमरे, एक स्पायवियर सेलफोन और एक प्राइवेट डिटेक्टिव रखा हुआ था। शख्स पर पत्नी पर इतना शक था कि वह उसके हर एक कॉल और मेसेज की जानकारी रखता था। लेकिन जब पत्नी को पति की इस घटिया हरकत की जानकारी हुई तो वह हक्का बक्का रह गई। गुस्से में उसने पहले तो बल्ले से पति का सिर फोड़ दिया और फिर दोनों ने ही तलाक की अर्जी दे दी।

घर के हर कोने में लगाए थे छोटे-छोटे कैमरे

घर के हर कोने में लगाए थे छोटे-छोटे कैमरे

दोनों की शादी के दो साल तक सब कुछ ठीक था और दोनों का एक बेटा भी है। लेकिन इसके बाद उसे पत्नी पर शक होने लगा। ये शक इतना बढ़ा कि उसने घर के हर कोने में छोटे छोटे कैमरे लगवा दिए। इसके बाद पत्नी को एक फोन गिफ्ट किया जिसमें पहले से स्पाईवेयर लगा था। इससे वह आराम से पत्नी की जासूसी कर सकता था। प्राइवेट जासूस रखने के अलावा वे खुद भी पत्नी का पीछा किया करता था।

दिलचस्प है दोनों का शादी का किस्सा

दिलचस्प है दोनों का शादी का किस्सा

दरअसल शख्स साल 2007 में शादी के लिए एक जगह लड़की देखने गया था लेकिन उसे लड़की की छोटी बहन पसंद आ गई। क्योंकि वह उस वक्त पढाई कर रही थी तो शादी के लिए इंकार कर दिया गया। लेकिन दोनोंक के बीच बातचीत शुरू हो गई थी और उम्र में 11 साल के अंतर के बावजूद साल 2010 में दोनों की शादी कर दी गई।

पत्नी में मेरा खूबसूरत चेहरा बिगाड़ दिया

पत्नी में मेरा खूबसूरत चेहरा बिगाड़ दिया

पति पत्नी दोनों ने फिलहाल तलाक की अर्जी दे दी है। शख्स का कहना है कि पत्नी ने बल्ले से मेरा खूबसूरत चेहरा बिगाड़ दिया है इसलिए अब मैं उससे तलाक लेना चाहता हूं। वहीं पत्नी पति की शक की सनक से परेशान है और दोबार कभी साथ नहीं रहना चाहती।

यह भी पढ़ें - पत्नी गई थी बाहर, वापस आई तो मिले पति और बेटी की लाश के टुकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+